11 लाख दीयों से जगमगाया बलौदाबाजार, सेवा संकल्प अभियान का भव्य आगाज
चौपाटी में दीप जलाकर किया शुभारंभ, विवेकानंद सरोवर में सवा लाख दीयों की रोशनी ने मोहा शहरवासियों का मन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बलौदाबाजार जिले में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान का भव्य आगाज हुआ। अभियान के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जिलेभर में करीब 11 लाख दीप जलाए गए। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विवेकानंद सरोवर रहा, जहां एक साथ 1 लाख 25 हजार दीयों की रोशनी ने पूरे परिसर को रोशन कर दिया। जिला मुख्यालय की चौपाटी में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी, महिलाएं, युवा और शहरवासी मौजूद रहे। जैसे ही हजारों हाथों से दीप प्रज्ज्वलित हुए, पूरा परिसर रोशनी से नहा उठा।
आशीर्वाद का दीया बना सेवा और संकल्प का प्रतीक
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़कर आयोजित किया गया। जिले के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने अपने घरों और आयोजन स्थलों पर दीप जलाकर अभियान में सहभागिता की। जिला मुख्यालय में भी लोगों का उत्साह देखते ही बना।
विवेकानंद सरोवर में सवा लाख दीयों की रोशनी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। सरोवर के किनारे कतारबद्ध जलते दीप और पेड़ों पर की गई रंगीन रोशनी का प्रतिबिंब पानी में दिखाई दे रहा था। रोशनी से सजे सरोवर को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। दीपों की रोशनी के बीच भारत माता के जयकारे और सेवा संकल्प के नारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर जनसेवा और सामाजिक सहभागिता के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
दीप सिर्फ रोशनी नहीं, सेवा भावना का प्रतीक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प महाभियान मनाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज घर-घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों और जरूरतमंदों की चिंता करते हुए कई योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। मंत्री ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के मन में सेवा भावना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता जगाने का प्रयास है। उन्होंने लोगों से सेवा और जनभागीदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
अपने चिरपरिचित अंदाज में मंत्री ने गाया गीत
कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में गीत भी प्रस्तुत किया। मंत्री की मधुर आवाज में गीत सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग उत्साहित नजर आए। गीत-संगीत के बीच माहौल और भी खुशनुमा हो गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गीत का आनंद लिया और तालियों से मंत्री का उत्साह बढ़ाया।
सवा लाख दीयों की रोशनी में निखरा विवेकानंद सरोवर
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण विवेकानंद सरोवर में 1 लाख 25 हजार दीयों का प्रज्ज्वलन रहा। सरोवर परिसर के अलग-अलग हिस्सों में दीपों की कतारें सजाई गई थीं।
जब एक साथ हजारों दीप जलाए गए तो पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। सरोवर के पानी में पड़ती दीपों की सुनहरी परछाइयों ने दृश्य को और आकर्षक बना दिया। इसके साथ ही पेड़ों पर की गई रंगीन लाइटिंग ने भी आयोजन की खूबसूरती बढ़ाई। शहरवासियों के लिए यह नजारा आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे और दीपों से जगमगाते विवेकानंद सरोवर को देखा।
भक्ति संगीत और देशभक्ति के माहौल में दिखा जन उत्साह
कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा टीम की ओर से भक्तिमय और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। संगीत के साथ पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। दीप प्रज्ज्वलन के बाद भारत माता के जयकारों और सेवा संकल्प के नारों से वातावरण गूंज उठा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने भी आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजन में लोगों की मौजूदगी ने इसे केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए जनभागीदारी से जुड़ा कार्यक्रम बना दिया।
शहीद वीर नारायण सिंह को नमन, फिर निकली रैली
चौपाटी में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम से पहले राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ शहीद वीर नारायण सिंह चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया।
इसके बाद शहीद वीर नारायण सिंह चौक से चौपाटी तक रैली निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के दौरान सेवा संकल्प अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिला। रैली चौपाटी पहुंचने के बाद मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई और मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान का शुभारंभ किया।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी गौरव राय, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, उपाध्यक्ष जीतेन्द्र महले, योगेश अग्रवाल, राकेश ध्रुव, डीएफओ पंकज कमल, सीईओ जिला पंचायत दिब्या अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और नगरवासी मौजूद रहे।
11 लाख दीयों से जगमगाया बलौदाबाजार, सेवा संकल्प अभियान का भव्य आगाज
चौपाटी में दीप जलाकर किया शुभारंभ, विवेकानंद सरोवर में सवा लाख दीयों की रोशनी ने मोहा शहरवासियों का मन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बलौदाबाजार जिले में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान का भव्य आगाज हुआ। अभियान के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जिलेभर में करीब 11 लाख दीप जलाए गए। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विवेकानंद सरोवर रहा, जहां एक साथ 1 लाख 25 हजार दीयों की रोशनी ने पूरे परिसर को रोशन कर दिया। जिला मुख्यालय की चौपाटी में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी, महिलाएं, युवा और शहरवासी मौजूद रहे। जैसे ही हजारों हाथों से दीप प्रज्ज्वलित हुए, पूरा परिसर रोशनी से नहा उठा।