सरदार पटेल जयंती पर गुजरात में सजी राष्ट्रीय एकता की भव्य परेड, बस्तर के जवानों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

सरदार पटेल जयंती पर गुजरात में सजी राष्ट्रीय एकता की भव्य परेड, बस्तर के जवानों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
सरदार पटेल जयंती पर गुजरात में सजी राष्ट्रीय एकता की भव्य परेड, बस्तर के जवानों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
सरदार पटेल जयंती पर गुजरात में सजी राष्ट्रीय एकता की भव्य परेड, बस्तर के जवानों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
_फरसगांव बस स्टैंड में पुलिस प्रशासन ने प्रोजेक्टर के माध्यम से नगरवासियों को दिखाया परेड का लाइव प्रसारण
रामकुमार भारद्वाज फरसगांव :- लौह पुरुष सरदार सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में देशभर में मनाया गया। इस अवसर पर गुजरात में भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे सुरक्षा बलों के जवानों ने हिस्सा लेकर अपनी शौर्य, साहस और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
     इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर क्षेत्र के जवानों ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। बस्तर के जवानों ने अपने अदम्य साहस, शानदार कदमताल और अनुशासित प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने इस ऐतिहासिक परेड का सीधा प्रसारण टेलीविजन, यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से देखा।
     इसी कड़ी में फरसगांव नगर के बस स्टैंड परिसर में पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई। यहां प्रोजेक्टर के माध्यम से गुजरात में आयोजित भव्य परेड का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसे नगरवासियों ने उत्साह के साथ देखा। खासकर बस्तर के जवानों को राष्ट्रीय मंच पर परेड करते देख स्थानीय लोगों में गर्व और उत्साह का माहौल रहा।
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बलों के समर्पण का संदेश देता नजर आया। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर के जवानों की सहभागिता ने यह साबित किया कि छत्तीसगढ़ के जवान भी देश की सुरक्षा और गौरव के लिए अपने साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा से अलग पहचान रखते हैं।
इस दौरान एसडीओपी अभिनव उपाध्याय, थाना प्रभारी अलोक साहू, पूर्व थाना प्रभारी सीएस श्रीवास्तव, वरिष्ठ नागरिक अनिल वाजपेई, दिपेन्द्र मशीह, लक्की जायसवाल, कुलजोत संधु, भरत भारद्वाज समेत नगर वासी व पुलिस के जवान मौजूद रहे।

…………………………………………………………………………….

आपके पास भी कोई जानकारी या शिकायत है? संपर्क करें:
chhattisgarhtalk@gmail.com 9111755172, व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े-Now Join

…………………………………………………………………………….
समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 9111755172,9691693646

– टीम छत्तीसगढ़ टॉक न्यूज़ (Chhattisgarh Talk News)

error: Content is protected !!