नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका: 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 194 पदों पर होगी सीधी भर्ती

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका: 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 194 पदों पर होगी सीधी भर्ती
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका: 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 194 पदों पर होगी सीधी भर्ती
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका: 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 194 पदों पर होगी सीधी भर्ती
10वीं, 12वीं, आईटीआई और ग्रेजुएट उम्मीदवारों को मिलेगा अवसर बलौदाबाजार में होगा जॉब फेयर, कई निजी कंपनियां करेंगी मौके पर इंटरव्यू
बलौदाबाजार । शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, बलौदाबाजार द्वारा 5 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में विभिन्न निजी कंपनियां कुल 194 पदों पर भर्ती करेंगी। इच्छुक उम्मीदवार मौके पर पहुंचकर सीधे साक्षात्कार में शामिल हो सकेंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर आयोजित होने वाला यह रोजगार मेला 5 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, बलौदाबाजार में आयोजित किया जाएगा।
इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी
रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी और विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। सेठ कुंजीलाल फ्यूल, बलौदाबाजार
* सेल्स कंसल्टेंट – 2 पद
* मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव – 2 पद
* टेली ऑपरेटर – 2 पद
योग्यता: 12वीं या उससे अधिक
आयु: 18 से 35 वर्ष
वेतन: ₹7,000 से ₹10,000 प्रतिमाह
कार्यस्थल: बलौदाबाजार
जायका ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर
* सेल्स एग्जीक्यूटिव – 2 पद
* तकनीशियन – 2 पद
* सर्विस एडवाइजर – 2 पद
* कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव – 2 पद
योग्यता: स्नातक या आईटीआई
अनुभव: 0 से 2 वर्ष
आयु: 20 से 25 वर्ष
वेतन:  ₹15,000 से ₹16,000 प्रतिमाह
कार्यस्थल: रायपुर एवं बलौदाबाजार
जिंदल स्टील (मंदिर हसौद, रायपुर)
* मशीनिस्ट – 100 पद
योग्यता: आईटीआई
अनुभव: 0 से 3 वर्ष
आयु: 18 से 35 वर्ष
वेतन: ₹13,000 से ₹14,000 प्रतिमाह
दुर्गेश सिक्योरिटी सर्विस, रायपुर
* सिक्योरिटी गार्ड – 50 पद
योग्यता: 10वीं या 12वीं
आयु:  18 से 45 वर्ष
lवेतन: ₹10,000 से ₹18,000 प्रतिमाह
कार्यस्थल: रायपुर
इंडिया हेल्प पॉइंट, रायपुर
* मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव – 20 पद
योग्यता: 10वीं या उससे अधिक
आयु: 18 से 50 वर्ष
अनुभव: 0 से 1 वर्ष
वेतन: ₹8,000 से ₹15,000 प्रतिमाह (अनुभव के अनुसार)
कार्यस्थल: छत्तीसगढ़
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने छत्तीसगढ  टांक को बताया कि: “जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से 5 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा 194 पदों पर भर्ती की जाएगी। मैं जिले के सभी योग्य और इच्छुक युवाओं से अपील करता हूं कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचें और इस अवसर का लाभ उठाएं। साथ ही जिन युवाओं का रोजगार पंजीयन अभी तक नहीं हुआ है, वे पहले अपना पंजीयन अवश्य करा लें। जिला प्रशासन का प्रयास है कि स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।”
रोजगार पंजीयन अनिवार्य
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना जरूरी है। इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप या [https://erojgar.cg.nic.in](https://erojgar.cg.nic.in) के माध्यम से अपना रोजगार पंजीयन कर सकते हैं और आवेदन के बाद रोजगार मेले में शामिल होकर सीधे इंटरव्यू दे सकते हैं।
ये दस्तावेज साथ लाना होगा
रोजगार मेले में आने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ निम्न दस्तावेज लाने होंगे—
* सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति
* रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
* आधार कार्ड
* जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
* निवास प्रमाण पत्र
* दो पासपोर्ट साइज फोटो
* मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए

 युवाओं के लिए बड़ा अवसर

कलेक्टर कुलदीप शर्मा का कहना है कि इस रोजगार मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है। एक ही स्थान पर कई कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे, जहां अभ्यर्थी सीधे साक्षात्कार देकर नौकरी पाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, बलौदाबाजार से संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष क्रमांक 07727-299443 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 5 अगस्त को आयोजित होने वाला यह रोजगार मेला उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है, जो नौकरी की तलाश में हैं और निजी क्षेत्र में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं।
error: Content is protected !!