सफाई कर्मचारी जब सेप्टिक लाइन की सफाई कर रहे थे, तभी पाइप के अंदर एक संदिग्ध पैकेट मिला। 

सफाई कर्मचारी जब सेप्टिक लाइन की सफाई कर रहे थे, तभी पाइप के अंदर एक संदिग्ध पैकेट मिला।

होटल के पीछे सेप्टिक टैंक की लाइन में मिला आज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ सिर इलाके में सनसनी

रायपुर। शहर के भिलाई नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भिलाई निवास होटल के पीछे सेप्टिक लाइन की सफाई के दौरान पाइप के भीतर से एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ सिर बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

​पॉलीथिन और बोरी में बंद था सिर

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी जब सेप्टिक लाइन की सफाई कर रहे थे, तभी पाइप के अंदर एक संदिग्ध पैकेट मिला। यह पैकेट एक बोरी के अंदर पॉलीथिन में कसकर लिपटा हुआ था। जब संदेह होने पर पैकेट को खोला गया, तो उसमें से इंसानी सिर निकला, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

​पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

​घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर ली है और सिर को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या की आशंका सहित सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

​मृतक की पहचान और धड़ की तलाश जारी

​पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की शिनाख्त करना और उसका धड़ ढूंढना है। इसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की फाइलों को खंगाला जा रहा है। साथ ही, आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के नतीजों का इंतजार है, जिसके बाद ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!