दशहरा पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन पर मांझी, चालकी, गायता, पुजारी, मेम्बर एवं मेम्बरिन समाज ने किया कलेक्टर और एसपी का सम्मान

दशहरा पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन पर मांझी, चालकी, गायता, पुजारी, मेम्बर एवं मेम्बरिन समाज ने किया कलेक्टर और एसपी का सम्मान
दशहरा पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन पर मांझी, चालकी, गायता, पुजारी, मेम्बर एवं मेम्बरिन समाज ने किया कलेक्टर और एसपी का सम्मान
दशहरा पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन पर मांझी, चालकी, गायता, पुजारी, मेम्बर एवं मेम्बरिन समाज ने किया कलेक्टर और एसपी का सम्मान
नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की सराहना करते हुए समाज प्रमुखों ने जताया आभार
रामकुमार भारद्वाज कोण्डागांव :- जिले में नवरात्रि, दुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व के सफल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की भूमिका की सराहना करते हुए 05 नवंबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के मांझी, चालकी, गायता, पुजारी, मेम्बर एवं मेम्बरिन समाज के पदाधिकारियों एवं प्रमुखजनों ने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।
सम्मान समारोह में वरिष्ठ समाज प्रमुख रामलाल कोर्राम, जिले के मांझी, चालकी, गायता एवं पुजारी समाज के अध्यक्ष केजूराम नेताम, मेम्बरिन श्रीमती प्रेमबती मरावी तथा मां दंतेश्वरी मंदिर बड़े डोंगर के पुजारी देवेन्द्रनाथ राणा सहित अन्य समाज प्रमुख उपस्थित रहे। इस दौरान समाज प्रमुखों ने नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए व्यापक सुरक्षा इंतजामों, बेहतर कानून व्यवस्था एवं व्यवस्थापन की मुक्तकंठ से सराहना की।
समाज प्रमुखों ने कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा बेहतर समन्वय, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसके परिणामस्वरूप जिले में आयोजित सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न हुए। प्रशासन की सक्रियता से श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बना रहा।

महिला सुरक्षा के लिए दीदी स्क्वाड की सराहना

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित दीदी स्क्वाड की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक एवं उनकी टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा ने समाज प्रमुखों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी पर्व, त्योहार एवं सामाजिक आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और समाज के सभी वर्गों का आपसी सहयोग एवं समन्वय बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की अपील की।
सम्मान समारोह में जिले के मांझी, चालकी, गायता, पुजारी, मेम्बर एवं मेम्बरिन समाज के पदाधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

……………………………………………………………………

आपके पास भी कोई जानकारी या शिकायत है? संपर्क करें:
chhattisgarhtalk@gmail.com 9111755172, व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े-Now Join

……………………………………………………………………
समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 9111755172,9691693646

– टीम छत्तीसगढ़ टॉक न्यूज़ (Chhattisgarh Talk News)

श्री अग्रसेन जयंती समारोह एवं साधारण सभा, 13 अक्टूबर को अग्रवाल संगठन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमन डेका, S N पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर सांसद सहित अग्रवाल समाज के विधायक भी होंगे शामिल

Read More »
error: Content is protected !!