छत्तीसगढ़ में अपराधियों का खौफ, कंट्रोल रूम में घुसकर मारा SI को, पुलिस निकाली जुलूस तो हंसने लगा आरोपी देखिए वीडियो -CRIMINALS IN BALODA BAZAR

छ्त्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद? अपने ही जुलूस में हंसता दिखा बदमाश
छ्त्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद? अपने ही जुलूस में हंसता दिखा बदमाश

देश में 1 जुलाई से जहां नया कानून लागू हो गया है, वहीं इस कानून में किए गए प्रावधान की चहुओर चर्चा है। कई मामलों में सजा से अर्थदंड तक बढ़ा दिया गया है। बावजूद इसके देखने को मिल रहा है कि अपराधियों के मन में पुलिस और कानून का खौफ नहीं रहा। हालात यह बना कि जिस आरोपी की पुलिस जुलूस निकाली वह पूरे रास्ते हंसते मुस्कुराते और दांत निपोरते नजर आया। पढ़िए पूरी खबर……

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में बीते माह 10 जून को हुई ऐतिहासिक घटना जिसमें संयुक्त कार्यालय व जिला पुलिस मुख्यालय अर्थात पुलिस अधीक्षक कार्यालय को सतनामी समाज के जैतखाम काटे जाने के खिलाफ आयोजित किए गए सामाजिक आंदोलन में पहुंचे असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया गया। तेज तर्रार कहे जाने वाले पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार को भनक तक नहीं लगी और उनका इंटेलिजेंस को चकमा देकर अपराधियों ने 240 से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की घटना को अंजाम दिया। साथ ही एसपी कार्यालय को भी आग के हवाले कर दिया था। इस घटना के बाद हालांकि सरकार ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली और कार्यकुशलता को भलीभांति समझ ली। इसका परिणाम घटना के अगले ही दिन देखने को मिला जब जिले के दोनों शीर्ष अधिकारियों को पहले हटाया गया और बाद में सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि बाद में पुलिस 159 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इधर इस घटना को अभी एक माह बीते ही हुआ है कि एक बार फिर बलौदा बाजार जिले का माहौल खराब होने लगा है। कानून व्यवस्था और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति एक बार फिर बनती दिखाई दे रही है।

इसे भी पढ़े- श्री रायपुर सीमेंट संयंत्र में हादसा, हादसे में एक मजदूर की मौत, घटना को दबाने में जुटा प्लांट प्रबंधक

अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि वे सरेआम सरकारी कार्यालयों में घुसकर मारपीट और धमकी दे रहे हैं। ताज्जुब कि बात यह है कि एक माह पहले 10 जून को बलौदा बाजार पुलिस अधीक्षक कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार जिला वित्त आबकारी कार्यालय एवं जिला वेयर हॉउस में दो दिन पहले आबकारी उप निरीक्षक जलेश सिंह के साथ मारपीट की गई, जलेश सिंह ये वही अधिकारी हैं जिसकी टोपी उसके मुखबिर भुरू लगाकर रौब दिखाते हुए जलेश सिंह के कुर्सी में बैठकर फ़ोटो पूर्व में वाईरल हुई थी लेकिन उपनिरीक्षक जलेश सिंह के ऊपर कोई कार्यवाही नही हुई थी। शिकायत पर बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार की और अंबेडकर चौक से आरोपी का जुलूस निकाली। हैरान करने वाली बात यह देखने को मिली की हाथ में हथकड़ी लगाए आरोपी शिवम चौहान पुलिस के साथ पूरे रास्ते हंसी ठिठोली करते दिखाई दिया। मानो ऐसा लग रहा था जैसे वह आरोपी न हो पुलिस का मेहमान हो और पुलिस का व्यवहार आरोपी के साथ ऐसा था, जैसे उसी से पगार मिल रहा हो। पूरे जुलूस के दौरान आरोपी हंसते मुस्कुराते और दांत दिखाते नजर आया। आरोपी के बजाय पुलिस में आरोपी का खौफ जरूर नजर आया। सूत्रों की माने तो आरोपी शराब के व्यापार से जुड़ा है, जिसकी छत्रछाया में बलौदा बाजार की पुलिस खुद को निहाल कर रही है। यही कारण है कि आरोपी के मन में पुलिस के लिए खौफ कम बल्कि पुलिस में उसका खौफ ज्यादा नजर आया। सूत्रों की माने तो बलौदाबाजार जिले में चर्चा खूब चल रहा जिसमे कई विवेचकों का घर सरकारी वेतन की बजाय शराब कोचिया, लड़कियों और जुआ सट्टा की दलाली से चलता है। इसके कारण भी टोपी में लगा शेर पुलिस के अधिकारियों में कभी नहीं जागता। पुलिस शब्द का बलौदा बाजार जिले में मजाक बनकर रह गया है।

इसे भी पढ़े- प्रदेशभर के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की बैठक, छ्त्तीसगढ़ में प्रशासनिक ‘व्यवस्था’ पर लग सकता हैं तगड़ा झटका, आखिर क्यों हुई बैठक?

‘अपराधी का जुलूस निकाला गया था. जिसका मकसद लोगों के मन से अपराधी का खौफ खत्म करना था. पुलिस निरंतर अपराधियों के खिलाफ काम कर रही है. आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी’ –अजय कुमार झा, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली

चोरी और चाकूबाजी की घटना बढ़ी

बलौदा बाजार में इन दिनों चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। यहां तक कि पुलिस की स्टाफ आरक्षक के नगर पालिका के पास स्थित घर से चोर स्कूटी पार कर दिए। इतना ही नहीं शहर की नाक कहे जाने वाले गार्डन चौक पर पुलिस का नाक काटते हुए पिछले दो दिनों में दो मोटर साइकिल पार कर दिए। यही हालात चाकूबाजी और स्कूली छात्राओं की छेड़खानी करने वाले आशिक मजनुओं का भी है। कहने के लिए तो महिला अधिकारियों की जिले में नियुक्ति है, लेकिन स्कूली बच्चियों के साथ हो रही छिटाकशी और छेड़खानी से बच्चियां स्कूल छोड़ने को मजबूर हो रही हैं।

कप्तान को ओवर टेक कर रहा कोई

बलौदा बाजार में हुई आगजनी और हिंसा की घटना के बाद राज्य के सबसे स्ट्रिक्ट पुलिसिंग के लिए माने जाने विजय अग्रवाल को बलौदा बाजार का कप्तान बनाया गया है। लेकिन पिछले कई दिनों से कोई ऐसा है जो ओवरटेक कर रहा है। सूत्रों की माने तो ओवरटेक करने वाले की स्पीड का कहर यह है कि कप्तान किसी टास्क को देते हैं तो वह रायपुर की मीडिया में पहले और अधिकारियों के पास बाद में पहुंच रहा है।

इसे भी पढ़े- वाह क्या सिन हैं साहब???????? शिक्षा विभाग के मिलीभगत से चल रहा फर्जी मार्कशीट बनाने का बड़ा खेल, सूचना के अधिकार (RTI) से हुआ खुलासा, पढ़िए स्पेशल रिपोर्ट

घर के रास्ते वाले थाने में पोस्टिंग

बलौदाबाजार जिले में नए कप्तान के आने के बाद अलग अलग थानों के प्रभारियों को हाल ही में बदला गया। सूत्रों का कहना इसमें एक निरीक्षक थाना के लिए पिछले दो कप्तान से कई बार मिन्नते किए थे, जिन्हें थाना का प्रभारी बनाया गया। वहीं दो निरीक्षक ऐसे हैं जिन्हें उनके मुताबिक घर जाने की सहूलियत से थाना दिया गया। पिछले कई महीनों में चोरी, लूट, चाकूबाजी जैसे अपराध में उनकी योग्यता के प्रमाण मिलते हैं।

ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल

बलौदाबाजार जिले में ट्रैफिक पुलिस में बल की संख्या बढ़ी है। लेकिन ज्यादातर बल कहां तैनात होती है दिखाई नहीं देती। जिला कोर्ट के सामने एक ट्रैफिक पुलिस की तैनाती का अलावा पूरे जिला मुख्यालय में कहीं भी ट्रैफिक व्यवस्थित करने की दिशा में काम होता दिखाई नहीं दे रहा है।

शराब की ‘होम डिलीवरी’ कराने वाले कांग्रेसी कर रहे हड़ताल; जानिए कांग्रेस विधायक के इस हड़ताल के पीछे की पूरी सच्चाई?

 

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
Img 20240528 Wa0107

उद्योगों की विशेष सुरक्षा जांच करने वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिए निर्देश, बेमेतरा फैक्ट्री हादसे पर उद्योग मंत्री ने सीएम से भेंट कर की गहन चर्चा….

Read More »
error: Content is protected !!