सालों का इंतजार खत्म: राजनांदगांव में नक्सल पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता, विधानसभा अध्यक्ष ने बांटे चेक
आर्थिक सहायता मिलने पर शासन के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आगे भी पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं का लाभ उन्हें मिलता रहेगा।
नेमिष अग्रवाल राजनांदगांव। आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए संचालित पुनर्वास आवास नीति के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष की मौजूदगी में वर्षों से अपने अधिकारों और सरकारी सहायता की मांग कर रहे नक्सल पीड़ित परिवारों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
लम्बे समय से कर रहे थे इंतजार
बताया गया कि कई परिवार लंबे समय से पुनर्वास और आर्थिक सहायता का इंतजार कर रहे थे। आज उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना है।
हितग्राही, जनप्रतिनिधि रहे मौजुद
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। हितग्राहियों ने आर्थिक सहायता मिलने पर शासन के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आगे भी पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं का लाभ उन्हें मिलता रहेगा।
राजनांदगांव में आयोजित इस कार्यक्रम में आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। वर्षों से अपने अधिकारों और सहायता का इंतजार कर रहे परिवारों के लिए यह महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।



















