Cg Talk Logo
Search
Close this search box.

suicide In Govt. Teacher: शासकीय शिक्षक दम्पत्ति की एक ही पंखे में फांसी पर झूलती मिली लाश, जानिए क्यो लगायी फांसी

suicide In Govt. Teacher Of Balodabazar: शासकीय शिक्षक दम्पत्ति की एक ही पंखे में फांसी पर झूलती मिली लाश, जानिए क्यो लगायी फांसी
suicide In Govt. Teacher: शासकीय शिक्षक दम्पत्ति की एक ही पंखे में फांसी पर झूलती मिली लाश, जानिए क्यो लगायी फांसी

suicide In Govt. Teacher: शासकीय शिक्षक दम्पत्ति की एक ही पंखे में फांसी पर झूलती मिली लाश, जानिए क्यो लगायी फांसी

हत्या या आत्महत्या! मृतक शिक्षक का नाम  वर्मा, किराये के मकान में रहते थे शिक्षक और उसकी पत्नी, मृतक शिक्षक पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसुवाडीह स्कूल में था पदस्थ, पलारी पुलिस जांच में जुटी पलारी थाने के मुसुवाडीह गांव का मामला.

Chhattisgarh Talk/कुश अग्रवाल/Baloda Bazar News: छत्तीसगढ़ राज्य के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना आयी सामने जिसमे शासकीय शिक्षक ने अपनी पत्नी के साथ साथ मे फाँसी लगायी. आपको बता दे पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुसुवाडीह के शासकीय स्कूल में शिक्षक था शिक्षक का नाम रामेश्वरम वर्मा और उसकी पत्नी लाता वर्मा दोनो साथ मे फांसी में लटके मिले।

सूत्र बताते हैं कि शासकीय शिक्षक और उसके पत्नी दोनों ग्राम जारा में किराए के मकान में रहते थे, उनकी शादी की लगभग 6 साल हो चुके थे सूत्र बताते हैं कि दोनों के बीच काफी लंबे समय से लड़ाई-झगड़े चल रहा था, शासकीय शिक्षक रामेश्वर वर्मा को अपनी पत्नी लाता वर्मा पर शंका था कि वह किसी के साथ अफ़ेयर में हैं इसके शक के चलते दोनो में रोज लड़ाई-झगड़े होते थे. हालांकि अभी आत्महत्या का कारण बता पाना मुश्किल हैं। पलारी पुलिस जांच में जुटी हैं जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

इसे भी पढ़े-आंगनबाड़ी में बंफर भर्ती यहाँ भरे फार्म

पलारी थाना प्रभारी ससांक सिंह ठाकुर ने बताया कि मृतक शिक्षक पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसुवाडीह स्कूल में था पदस्थ जो ग्राम जरा के किराए के मकान में दोनो पति-पत्नी साथ रहता थे। शिक्षक दम्पत्ति की एक ही पंखे में फांसी पर झूलती लाश मिली हैं अभी जांच चल रही हैं जांच के बाद सही जानकारी दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, रामेश्वर वर्मा ग्राम मुसुवाडीह के शासकीय स्कूल में शिक्षक था। वो अपनी पत्नी हेमलता वर्मा के साथ ग्राम जारा में पंडित दीवान के मकान में किराए से रहता था। दोनों यहां एक साल से रह रहे थे। व्यक्ति मूल रूप से बलौदाबाजार जिले के नवागांव मल्लाहार का रहने वाला है और नौकरी के चलते यहां रहता था।

दंपती की नहीं थी कोई संतान

रामेसर और लता की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी, उनकी कोई संतान नहीं है। बुधवार रात लता ने अपने पिता अशोक वर्मा को फोन कर रहा था कि वो तत्काल जारा गांव आ जाएं। जब गुरुवार सुबह लड़की के दादा और पिता बेटी के घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने बेटी-दामाद को कॉल लगाया, लेकिन दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था।

पति-पत्नी एक ही फंदे पर लटके मिले

दादा और पिता ने खिड़की से झांककर देखा, तो बेटी-दामाद एक ही फंदे पर फांसी से लटकते मिले। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को जानकारी दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। इस बीच जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फांसी के फंदे से नीचे उतारा।

खुदकुशी के कारणों का पता नहीं

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। महिला के पिता ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर सामान्य विवाद हुआ था, लेकिन दोनों ने खुदकुशी क्यों कर ली, इस बात का उन्हें भी पता नहीं है। अशोक वर्मा ने बताया कि बेटी ने कल रात फोन कर उन्हें बुलाया था, लेकिन उनके आने से पहले ही उसने पति के साथ जान दे दी।

Leave a Comment