RSS News: शाखा एवं शारीरिक उपक्रम से मानसिक एवं शारीरिक दृढ़ता विकसित होती है- विश्वास जलतारे

RSS News: शाखा एवं शारीरिक उपक्रम से मानसिक एवं शारीरिक दृढ़ता विकसित होती है- विश्वास जलतारे
RSS News: शाखा एवं शारीरिक उपक्रम से मानसिक एवं शारीरिक दृढ़ता विकसित होती है- विश्वास जलतारे

प्रदीप मिश्रा/अंबिकापुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अंबिकापुर नगर का शारीरिक प्रकट कार्यक्रम बजरंग मैदान नावापारा मे आयोजित की गई। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने योग,व्यायाम योग,दंड योग,नि युद्ध जैसे विभिन्न प्रयोगों का प्रदर्शन किया गया। घोष दल के द्वारा घोष की विभिन्न रचनाओं का प्रदर्शन किया गया। इस प्रकट कार्यक्रम के लिए स्वयंसेवक कई दिनों से अलग-अलग स्थान पर सामूहिक अभ्यास कर रहे थे।

इस प्रकट कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र सिन्हा ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रांत शारीरिक प्रमुख विश्वास जलतारे ने कहा कि हर जिला केंद्र का शारीरिक प्रकट कार्यक्रम पूरे प्रांत में सुनिश्चित हुया है उसी क्रम में यह कार्यक्रम आज अम्बिकापुर नगर में आयोजित हुआ है। उन्होने बताया कि अयोध्या धाम में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से समुचित विश्व में उत्साह का माहौल है।

इसे भी पढ़े- 2 वर्षीय एवं 4 वर्षीय बीएड (BED) कोर्स बंद करने को लेकर आदेश जारी; जानिए BED कर चुके लोगो का क्या होगा

उन्होंने सत्य, करुणा, सुचिता तथा के संदर्भ में भी वर्णन करते हुए कहा कि हम कामना करते हैं कि धर्म के संरक्षण के लिए हमें ऐसी शक्ति मिले की हम भारत को परम वैभव के शिखरोत्कर्ष तक ले जाएं।हम स्वयंसेवक समाज कल्याण हेतु सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि शा।खा एवं शारीरिक उपक्रम से मानसिक एवं शारीरिक दृढ़ता विकसित होती है संघ समाज में अनुशासित,धैर्यवान, चरित्रवान, निष्ठावान व्यक्तित्व का निर्माण करता है।

संघ में सामूहिक कार्यक्रम से सबके बीच आत्मीयता बढ़ती है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रान्त सेवा प्रमुख लोमस राम, जिला संचालक भगवान दास बंसल एवं नगर संचालक अशोक सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में अभय पालोरकर ने आभार प्रकट किया।

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बटन दबाकर किया कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ, बलौदाबाजार जिले के डेढ़ लाख से अधिक किसानों के खाते में 799 करोड़ 66 लाख रुपये अन्तरित

CG News: पूरे राष्ट्र में छत्तीसगढ़ पहला प्रदेश हैं जहाँ किसान खुश हैं, दुनिया की सबसे बड़ी गारेंटी जिसे कहते हैं मोदी की गारेंटी- कैबिनेट मंत्री टंक राम, बलौदाबाजार जिले के डेढ़ लाख से अधिक किसानों के खाते में 799 करोड़ 66 लाख रुपये अन्तरित

Read More »
error: Content is protected !!