प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्कूली बच्चों से परीक्षा पर चर्चा किया, संवाद समय प्रबंधन और लिखावट ही सफलता की कुंजी….
केशव साहू बलौदा बाजार। कसडोल विकासखंड के सभी स्कूलों में आगामी सत्र 2025-26 में होने वालीं बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए, और कहा कि मन को जोतो फिर मन को जोड़ो इस परीक्षा में चर्चा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परीक्षा से लगने वाली डर को खत्म करना और उत्साह पूर्वक माहौल में बीना डर भय के परीक्षा में बैठकर पेपर लिखना चाहिए।
विद्यार्थियों को पहले से तैयारी करनी चाहिए …
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में बताया गया की शिक्षक को छात्रों की घबराहट दूर करने के लिए उनसे नियमित चर्चा करनी चाहिए। शिक्षक छात्रों को यह विश्वास दिलाए कि परीक्षा एक मंजिल आगे बढ़ने का केवल एक पड़ाव है, जीवन की अंतिम मंजिल नहीं। वहीं छात्रों को भी अपनी शंकाओं को बिना झिझक से शिक्षक से पूछना चहिए और वकील या डाक्टर बनने के लिए पुस्तक के साथ स्किल डेवलपमेंट भी जरूरी हैं, वहीं शिक्षक क्या पढ़ाने वाले है उसकी भी पहले से तैयारी करनी चाहिए जिससे शिक्षक द्वारा पढ़ाए पाठ सही से समझ आए और उसे पेपर में लिख सके।परीक्षा में पढ़ाई के साथ लिखावट का बड़ा महत्त्व हैं
लिखावट का प्रभाव !
परीक्षा में आपकी लिखावट परीक्षक पर पहला प्रभाव डालती है।लिखावट का केवल सुंदर होना ही काफी नहीं, बल्कि उसका स्पष्ट होना जरूरी है, जिसे पेपर जांच करने वाले स्पष्ट पढ़ सके साथ ही मुख्य बिंदुओं को रेखांकित करें ताकि क्या लिखा जा रहा वह पहले शब्द से पता चल जाएं, वही पैराग्राफ का सही उपयोग करें और दो उत्तरों के बीच पर्याप्त जगह छोड़ें। साफ-सुथरी उत्तर पुस्तिका परीक्षक को अंक देने में आसानी होती है, वही परीक्षा केंद्र में समय का विशेष महत्व रहता है।
समय प्रबंधन पेपर हल करने की रणनीति पर चर्चा ?
इस कार्यक्रम में पेपर देने में तीन घण्टे का समय मिलता हैं उनका सही उपयोग ही सफलता का असली मंत्र बताया गया। क्योंकि पेपर शुरू होने से पहले 15 मिनट के रीडिंग टाइम का दिया जाता इनका सदुपयोग करें।और प्राथमिकता से सबसे पहले उन प्रश्नों को हल किया जाना चहिए जो पूरी तरह समझ और याद रहता हैं। हर प्रश्नों का अंकों के आधार पर समय निर्धारित करें और उसी हिसाब से उत्तर लिखना शुरु करें,जिससे सभी प्रश्नों का सही समय रखते उत्तर लिख जा सके। तनाव मुक्त होकर पेपर देना चहिए जिससे उत्तर लिखने में आसानी होती हैं।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी क्या कहते है…
अरविंद ध्रुव प्रभारी शिक्षा अधिकारी कसडोल ने बताया कि ब्लॉक के सभी स्कूलों में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जहां सुविधा अनुसार स्कूलों में प्रोजेक्टर , कंप्यूटर, एल सीडी टीवी, रेडियो यूट्यूब के माध्यम से छात्रों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को देखा और सुना हैं।
——————————————————————————-
📍बलौदाबाजार से केशव साहू की ग्राउंड रिपोर्ट
चंद्रकांत वर्मा, संपादक – ChhattisgarhTalk.com
✉️ chhattisgarhtalk@gmail.com | ☎️ +91 9111755172
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े- Join Now
- विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 9111755172
-टीम छत्तीसगढ़ टॉक न्यूज़ (Chhattisgarh Talk News)























