कसडोल में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष चुने गए प्रवीण  ढोमने,

श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने प्रवीण ढोमने
श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने प्रवीण ढोमने

कसडोल में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष चुने गए प्रवीण  ढोमने,

यह जीत मेरी नहीं, बल्कि कसडोल के समस्त पत्रकारों के विश्वास की जीत है। मैं संघ की एकता और पत्रकारों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।” उन्होंने सभी सदस्यों का आत्मीय आभार भी व्यक्त किया।

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कसडोल इकाई का बहुप्रतीक्षित निर्वाचन बुधवार को श्रमजीवी पत्रकार सदन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनावी प्रक्रिया में प्रवीण ढोमने ने जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली है।

चुनावी मुकाबला और परिणाम

​निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए दो वरिष्ठ पत्रकारों, सुनील तिवारी और प्रवीण ढोमने के बीच सीधा मुकाबला था। संघ के कुल 30 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके परिणाम इस प्रकार रहे:

  • प्रवीण ढोमने: 18 वोट (विजेता)
  • सुनील तिवारी: 12 वोट
  • जीत का अंतर: 06 वोट

​जीत की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण ढोमने को साथी पत्रकारों ने फूल-मालाओं और गुलाल लगाकर स्वागत किया, उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। अपनी जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए ढोमने ने कहा, यह जीत मेरी नहीं, बल्कि कसडोल के समस्त पत्रकारों के विश्वास की जीत है। मैं संघ की एकता और पत्रकारों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।” उन्होंने सभी सदस्यों का आत्मीय आभार भी व्यक्त किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

​इस निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों सहित पत्रकार साथी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

  • पदाधिकारी: जिला अध्यक्ष रामाधार पटेल, प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष साहेब लाल साहू, संरक्षक देवेंद्र साहू।
  • उपस्थित पत्रकार: सुनील तिवारी, एम एल वर्मा, सतीष शर्मा, गुनीराम साहू, भानु प्रताप साहू, युवराज यादव, जयप्रकाश साहू, केशव साहू, भूपेंद्र साहू, विजय साहू, शिव यादव, विकास अग्रवाल,अमीरदास मानिकपुरी, हेमंत बघेल, पुरुषोत्तम कैवर्त, अशोक टंडन, संतोष कश्यप, तकिम कुरैशी, संतोष थवाईत, ब्यास नारायण श्रीवास, सोमेश्वर कमलवंशी, डेविड साय, महेश शर्मा, जीवन लाल रात्रे, शिव प्रसाद ठाकुर, , ओमप्रकाश पांडे एवं मोतीलाल बंजारे उपस्थित रहें।

 खुशी के साथ बधाई और शुभकामनाए 

प्रवीण ढोंमने को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सुनील साहू, संतोष साहू, चतुर्मूर्ति वर्मा, टेडिंशन टंडन, दशरथ पैकरा, सुरेश मिरी, लक्ष्मी सागर, लीलाधर साहू, सहित अनेक लोगो ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर किया हैं।

 

चंद्रकांत वर्मा, संपादक – ChhattisgarhTalk.com
✉️ chhattisgarhtalk@gmail.com | ☎️ +91 9111755172


हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े- Join Now

  • विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 9111755172

-टीम छत्तीसगढ़ टॉक न्यूज़ (Chhattisgarh Talk News)

छत्तीसगढ़ टॉक की रिपोर्टिंग फिर सच, ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा, करोड़ों का ट्रांजेक्शन, आरोपी हाईटेक

महिला प्रधानपाठिका निलंबित: Chhattisgarh Talk की खबर का असर

छत्तीसगढ़ टॉक डॉट कॉम की खबर का असर: Indian Oil ने पीड़ित को दिया 20 लाख रुपय का चेक, Chhattisgarh Talk को किया धन्यवाद, जानिए मामला

छत्तीसगढ़ टॉक की खबर का बड़ा असर: कलेक्टर ने बनाई जांच समिति, जल संकट से जूझते ग्रामीणों की आवाज बनी छत्तीसगढ़ टॉक!

Chhattisgarh Talk की खबर का असर: तहसीलदार कुणाल सेवईया निलंबित, किसान आत्महत्या प्रयास मामले में बड़ा एक्शन!


आप किस जेनरेशन का हिस्सा हैं? जानिए हर पीढ़ी की विशेषताएँ और योगदान

error: Content is protected !!