नया Aadhaar ऐप लॉन्च: अब QR कोड और फेस स्कैन से होगी पहचान, फोटोकॉपी का झंझट खत्म

नया Aadhaar ऐप लॉन्च: अब QR कोड और फेस स्कैन से होगी पहचान, फोटोकॉपी का झंझट खत्म Chhattisgarh Talk)
नया Aadhaar ऐप लॉन्च: अब QR कोड और फेस स्कैन से होगी पहचान, फोटोकॉपी का झंझट खत्म Chhattisgarh Talk)

सरकार ने नया Aadhaar ऐप लॉन्च किया है, जिससे अब QR स्कैन और फेस वेरिफिकेशन से पहचान होगी। फिजिकल कार्ड की जरूरत खत्म।


नई दिल्ली: सरकार ने आम लोगों की बड़ी परेशानी को खत्म करते हुए एक नया Aadhaar ऐप लॉन्च किया है, जो पहचान सत्यापन (Identity Verification) के पारंपरिक झंझटों को खत्म कर देगा। अब होटल, हवाई अड्डा, सिम कार्ड लेते समय या अन्य किसी स्थान पर फिजिकल आधार कार्ड या फोटोकॉपी की आवश्यकता नहीं होगी। एक QR कोड स्कैन और फेस वेरिफिकेशन से ही आपकी पहचान पुख्ता मानी जाएगी।


आइटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X (पूर्व में ट्विटर) पर इस ऐप की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह नया आधार ऐप पहचान को तेज, सरल और सुरक्षित तरीके से प्रमाणित करने के लिए बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस ऐप की मदद से नागरिकों को अब अपनी निजी जानकारी पर पूर्ण नियंत्रण मिलेगा और वे यह तय कर सकेंगे कि किसे, कब और कितनी जानकारी साझा करनी है।


ऐसे काम करता है नया Aadhaar ऐप: जानिए प्रोसेस

  1. QR कोड स्कैन करें
    जैसे ही किसी जगह पहचान सत्यापन की जरूरत हो, वहां दिया गया क्यूआर कोड स्कैन करें।
  2. चेहरे से होगा सत्यापन
    इसके बाद ऐप फोन के कैमरे से आपका चेहरा स्कैन करेगा और UIDAI डेटा से मैच करके पुष्टि करेगा कि आप ही असली धारक हैं।
  3. निजी जानकारी पर आपका कंट्रोल
    आप तय करेंगे कि कितनी जानकारी साझा करनी है—पूरा पता, सिर्फ नाम, या सिर्फ उम्र जैसी सीमित जानकारी।
  4. फिजिकल कार्ड की जरूरत खत्म
    अब आपको अपने साथ आधार कार्ड लेकर चलने या उसकी फोटोकॉपी देने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

UPI जैसा काम करेगा आधार ऐप

सरकार का यह ऐप कुछ हद तक UPI सिस्टम की तरह ही काम करेगा, जहां यूजर की पहचान सुरक्षित तरीके से पुष्टि की जाएगी। एक टैप और एक स्कैन से पूरी प्रक्रिया पूरी होगी।

छत्तीसगढ़ टॉक की रिपोर्टिंग फिर सच, ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा, करोड़ों का ट्रांजेक्शन, आरोपी हाईटेक


प्राइवेसी को मिलेगा नया आयाम

नए आधार ऐप के साथ प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी को एक नया आयाम मिला है। ऐप यूजर को यह सुविधा देगा कि कौन-सी जानकारी शेयर करनी है और कौन-सी नहीं।
यह कदम ऐसे समय में आया है जब फर्जी आधार कार्ड जनरेट करने के मामलों ने चिंता बढ़ा दी थी। हाल ही में ChatGPT द्वारा आधार कार्ड जैसी छवियां जनरेट किए जाने की खबरें सामने आई थीं।


फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध, जल्द होगा सभी के लिए लाइव

यह ऐप फिलहाल बीटा वर्जन में है और जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए लाइव कर दिया जाएगा। IT मंत्रालय के अनुसार जैसे ही यह ऐप स्टेबल वर्जन में आएगा, इसे गूगल प्ले स्टोर और iOS पर डाउनलोड किया जा सकेगा।


एक नजर में फायदे:

  • अब फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत नहीं
  • पहचान सत्यापन होगा डिजिटल और फेस स्कैन से
  • QR कोड से तेज और भरोसेमंद प्रक्रिया
  • यूजर की जानकारी पर पूरा कंट्रोल
  • पहचान चोरी और डेटा लीक की आशंका होगी कम

???? छत्तीसगढ़ टॉक डॉट कॉम (Chhattisgarh Talk) आगे भी इस खबर पर अपडेट और विश्लेषण के साथ आपके सामने लाता रहेगा।
आपके पास भी कोई जानकारी या शिकायत है?
संपर्क करें: chhattisgarhtalk@gmail.com | 9111755172


व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े- Join Now

  • विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 9111755172

-टीम छत्तीसगढ़ टॉक न्यूज़ (Chhattisgarh Talk News)

ट्रैफिक पुलिस बनी वसूली एजेंसी: टोकन दिखाओ, चालान से बचो! जानिए इस गुप्त वसूली खेल की सच्चाई!

Exclusive News: टोकन सिस्टम अवैध वसूली की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! एक्शन में बलौदाबाजार कप्तान (SP), लेकिन क्या बच निकलेंगे बड़े खिलाड़ी?

कृषि योजनाओं का लाभ चाहिए? बिना देरी के कराएं फार्मर रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया!

बलौदाबाजार नगर पालिका शपथ ग्रहण विवाद: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, अलग-अलग स्थानों पर हुआ शपथ समारोह!

बलौदाबाजार में भाजपा कार्यालय बना रणभूमि: ताले टूटे, नारे गूंजे! जानें क्यों भाजपा में मचा बवाल!

बलौदाबाजार में बीजेपी कार्यालय में हंगामा: निर्दलीय प्रत्याशी को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का जमकर विरोध!

इसे भो पढ़े- बलौदाबाजार जिला पंचायत चुनाव: फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो और 15-15 लाख की डील! अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर बागियों का कब्जा?


आप किस जेनरेशन का हिस्सा हैं? जानिए हर पीढ़ी की विशेषताएँ और योगदान

छत्तीसगढ़ टॉक की खबर का बड़ा असर: कलेक्टर ने बनाई जांच समिति, जल संकट से जूझते ग्रामीणों की आवाज बनी छत्तीसगढ़ टॉक!

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!