Cg Talk Logo
Search
Close this search box.

National Girl Child Day: 24 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं बालिका दिवस? जानिए राष्ट्रीय बालिका दिवस का क्या है इतिहास 

हर साल के जनवरी की 24 तारीख का दिन भारत (Bharat) में राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाने का उद्देश्य लड़कियों के अधिकारों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना और उनके प्रति सकारात्मक नजरिया अपनाने पर केंद्रित करना है। चलिए जानते हैं कब और किसने किया राष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाने की पहल।

Chhattisgarh Talk/कुश अग्रवाल/पलारी: छत्तीसगढ़ राज्य के बलौदाबाजार जिले में आज बुधवार 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पलारी में विधिक साक्षरता दिवस शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता डॉक्टर चांदनी चंद्राकर वर्मा रही ।

इस शिविर के माध्यम से उन्होंने बेटियां है वरदान विषय पर उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे हैं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू तक महिलाओं की उपलब्धियां को बताया।

बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य

राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा समाज में उनके विकास के लिए समान अवसर और सम्मान दिलाने की ओर भी लोगों का ध्यान आकर्षित करना है और सबसे जरूरी बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव पर बात करना है।

इसे भी पढ़े

उन्होंने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान, नाबालिक छात्र-छात्राओं को मिले उनके अधिकार,, पोस्को एक्ट,, गुड टच बेड टच इत्यादि विषय पर जानकारी दी। साथ ही साथ बच्चो को उनके कैरियर संबंधित स्वालो के जवाब दिए। इस शिविर में 120 छात्र-छात्राएं एवं स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे।

राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) का इतिहास

24 जनवरी 1966 को इंदिरा गांधी ने महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी इसलिए 24 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत साल 2008 में महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से की गई थी क्योंकि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा था कि एक महिला देश की प्रधानमंत्री बन गई थी, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव था।

24 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं बालिका दिवस?

बालिका दिवस को 24 जनवरी के ही दिन क्यों मनाते हैं इसकी एक खास वजह ये है कि साल 1966 में आज यानी 24 जनवरी के ही दिन इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। वो देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। देश की बेटी के इस पद तक पहुंचने को उपलब्धि को हर साल याद करने के लिए ये दिन चुना गया था।

National Girl Child Day: 24 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं बालिका दिवस? जानिए राष्ट्रीय बालिका दिवस का क्या है इतिहास 
National Girl Child Day: 24 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं बालिका दिवस? जानिए राष्ट्रीय बालिका दिवस का क्या है इतिहास

Leave a Comment