नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारी 9 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर, नगरी निकाय चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी

 

नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारी 9 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर, नगरी निकाय चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी

अरुण पुरेना, बेमेतरा। छत्तीसगढ़ निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले के नगरी निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी लगातार 9 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। कर्मचारी नियमितीकरण, श्रम सम्मान राशि एवं ठेका प्रथा बंद कराने की मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि लगातार कोई 5 साल से कोई 10 साल से तो कोई 20 साल से नौकरी कर रहे हैं। लेकिन अब तक नियमितिकरण नहीं हुआ है। श्रम सम्मान राशि का भी कोई पता नहीं। वही ठेका प्रथा होने के कारण वेतन समय पर नहीं मिल पाता। जिससे ठेका प्रथा बंद किया जाये। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती लगातार वे धरने पर रहेंगे। साथ ही शासन अगर मांग पुरी नहीं करेगी तो नगरी निकाय चुनाव का भी बहिष्कार करने की बात कही है। वही इस दौरान बड़ी संख्या में प्लेसमेंट कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!