Cg Talk Logo
Search
Close this search box.

Love Game Of murders : महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी ,प्रेमिका करती थी ब्लैकमेल, जानिए प्रेमी ने अपने प्रेमिका को क्यो उतारा मौत के घाट

Love Game Of murders : महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी ,प्रेमिका करती थी ब्लैकमेल, जानिए प्रेमी ने अपने प्रेमिका को क्यो उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh Talk अतुल शर्मा / दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दरअसल हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी ही निकला। शादीशुदा शख्स की पत्नी को इसके आरोपी के प्रेम संबंध का पता चला तो वह मायके चली गई और इधर प्रेमिका भी ब्लैकमेल करने लगी।तंग आकर सोमवार की रात को हत्या कर शव को फेंक कर चला गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला का शव करगाडीह महुआरी भाठा के पास पडा हुआ है। सूचना के बाद उतई पुलिस घटना स्थल पहुंची।शव की तस्दीक कराने पर उसकी पहचान जमुना बाई गोस्वामी निवासी बाबा पारा आदर्ष नगर उतई के रूप में हुई।जांच के दौरान परिजनों से एवं आसपास के लोगो से पूछताछ करने पर पता चला कि जमुना बाई का प्रेम प्रसंग विगत दो वर्षों से मेशन ठेकेदारी का काम करने वाले पुरई निवासी यशवंत साहू से चल रहा था।

घटना के बाद वह भी गांव से फरार था।इसके बाद पुलिस ने यशवंत साहू की तलाश की और जल्द ही पुलिस को सफलता मिल गई।पुलिस की पकड़ में आने के बाद यशवंत साहू ने सारी सच्चाई बताई। आरोपी ने बताया कि जमुना बाई गोस्वामी से करीब 3-4 साल पहले परिचय हुआ था।वह उसके साथ ही करीब 2 साल से लगातार मजदूरी काम करती थी इसी बीच हम दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।दोनों एक दूसरे से मिलने लगे और अक्सर मोबाइल पर भी बातचीत होने लगी।दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी यशवंत की पत्नी दामिनी साहू को हो गई।इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया।

इसके बाद से दामिनी साहू अपने पति से नराज रहने लगी।इस बीच दामिनी ने जमुना बाई को ग्राम पुरई में काम कर के दौरान समझाइश भी दी थी। इसके बाद भी कुछ नहीं बदला तो दामिनी ने अपने पति को यशवंत को छोड़कर करीब 4-5 माह पूर्व अपने मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने से यशवंत काफी परेशान रहने लगा,इधर पत्नी के मायके जाने से परेशान यशवंत को जमुनाबाई ब्लैकमेल करने लगी।बार बार फोन करके मिलने कहती और खर्च के लिए पैसा भी मांगती थी।इससे परेशान होकर यशवंत ने जमुना बाई की हत्या का प्लान बनाया।

इसके बाद सुपर सिक्सर कंपनी का नया ब्लेड अपने पर्स में रखा।इस बीच जमुना बाई ने फोनकर मिलने बुलाया।वही यशवंत महुआरी भाठा करगाडीह मिल के पीछे जमुना से मिलने पहुंचा।जमुना बाई वंही खेत के मेड में बैठी थी।मिलने के बाद उसने यशवंत से खर्च के लिए 4000 रुपए मांगे। तंग आकर यशवंत साहू ने जमुना बाई का ब्लेड से काटकर हत्या कर दी, पुलिस में आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

 

Leave a Comment