Letest News :  भाजपा ने घोषणापत्र के 3 वादे किये पूरे; किसान बेच पाएंगे 21 किविंटल धान अब मिलेगा 3100₹ जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ

Letest News :  भाजपा ने घोषणापत्र के 3 वादे किये पूरे; किसान बेच पाएंगे 21 किविंटल धान अब मिलेगा 3100₹ जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ

Chhattisgarh Talk / प्रेरणा दुबे / रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी करेगी। इसे लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बुधवार रात आदेश जारी कर दिया है। धान खरीदी का आदेश 1 नवंबर 2023 से ही मान्य हो गया है। जो किसान पुराने नियम के हिसाब से धान बेच चुके हैं, वे भी अब निर्धारित पात्रता में बेच सकेंगे।

आपको बता दे भाजपा ने चुनावी घोषणापत्र में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपए में खरीदी का वादा किया था। सरकार गठन के करीब 15 दिन बीत जाने के बावजूद घोषणा नहीं होने से कांग्रेस लगातार निशाना साध रही थी। वहीं कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में एक एकड़ में 20 क्विंटल धान की खरीदी की बात कही थी।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक नवंबर 2023 से जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है। राज्य में इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। इसके लिए 26.86 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है।

हमारी भाजपा सरकार जो कहती हैं उसे करके दिखती हैं, कांग्रेस पार्टी पिछले 5 सालों से छत्तीसगढ़ राज्य की जनता को बेवकूफ बनाते आयी लेकिन अब लोग जगरूक हो गए हैं जनता जानती हैं कि भाजपा की शासन काल मे क्या क्या काम होता हैं भाजपा सरकार हमेशा से गांव से लेकर शहरो को जोड़ विकास पर काम किया है आगे भी इन 5 साल में बहुत कुछ होगा — टेसू लाल धुरंधर, भाजपा नेता

भाजपा सरकार ने घोषणापत्र में धान खरीदी को लेकर जो वादा किया था उसमें से ये वादे हुए पूरे पढ़िए….

भाजपा ने घोषणापत्र के 3 वादे पूरे किए

भाजपा ने धान खरीदी करने के साथ ही अपने चुनावी घोषणापत्र के तीन वादे पूरे कर दिए हैं। 6 दिन पहले हुई कैबिनेट की पहली बैठक में ही सीएम विष्णुदेव साय ने 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को आवास देने और 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देने का फैसला कर दिया था।

मोदी की गारंटी लागू करने की कही थी बात

सीएम साय ने पहले ही कहा था कि, छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर हमारी सरकार जन हितकारी और ऐतिहासिक निर्णय लेगी। एक दिन पहले भी सीएम ने कहा था कि चुनाव के दौरान पीएम मोदी की गारंटी और मेनिफेस्टो जारी किया गया था। अब इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, साथ ही इसे किस तरह से लागू करेंगे, उस पर बात होगी।

Chhattisgarh Talk Special: स्वास्थ्य मंत्री के प्रभारी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में घोर लापरवाही: डॉक्टरों की गलती से मरीज को कटवाना पड़ा पैर, कलेक्टर से शिकायत, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठ रहे सवाल?

स्वास्थ्य मंत्री के प्रभारी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में घोर लापरवाही: डॉक्टरों की गलती से मरीज को कटवाना पड़ा पैर, कलेक्टर से शिकायत, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठ रहे सवाल? -Chhattisgarh Talk Special

Read More »
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बटन दबाकर किया कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ, बलौदाबाजार जिले के डेढ़ लाख से अधिक किसानों के खाते में 799 करोड़ 66 लाख रुपये अन्तरित

CG News: पूरे राष्ट्र में छत्तीसगढ़ पहला प्रदेश हैं जहाँ किसान खुश हैं, दुनिया की सबसे बड़ी गारेंटी जिसे कहते हैं मोदी की गारेंटी- कैबिनेट मंत्री टंक राम, बलौदाबाजार जिले के डेढ़ लाख से अधिक किसानों के खाते में 799 करोड़ 66 लाख रुपये अन्तरित

Read More »
error: Content is protected !!