CG News : वीडियो बनाने के नाम पर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट; एक युवक की स्तिथि गंभीर पढ़िए क्या है मामला

CG News : वीडियो बनाने के नाम पर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट; एक युवक की स्तिथि गंभीर पढ़िए क्या है मामला

Chhattisgarh Talk / संतोष मिश्रा / बिलासपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर से दिल दहलाने वाली घटना आयी सामने बिलासपुर में वीडियो बनाने की वजह से दो पक्षों में जमकर हाथापाई का मामला सामने आया हैं, पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला है, वही जानकारी के मुताबिक एक पक्ष के युवक की स्थिति गंभीर हैं जिसका इलाज रायपुर में चल रहा हैं।

आपको बताते चले की सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला में रहने वाली प्रार्थिया ने थाना पहुंच मामला दर्ज करवाया हैं, दिनांक 24 दिसम्बर की रात मेरे पति आमिर खान के दोस्त का मेरे मोबाइल पर फोन आया उन्होंने बताया कि उनके पति के साथ लडाई झगडा हुआ है और उनको चोट आई है,जिसे इलाज के लिए नारायणी अस्पताल ले जा रहे है,जिसके बाद सूचना मिलते ही प्रार्थिया अपने भाई के साथ नारायणी अस्पताल गयी तो देखी कि उसका भविष्य पति बेहोशी के हालत में था उनके सिर में चोंट लगी थी तब उनके दोस्त से घटना के बारे में पुछी तो बताया कि सरकारी स्कूल के पास धुरीपारा मंगला में रात करीब सवा बाहरा बजे अमीर खान के साथ साहिल खान, भानू, कड्डी एवं पूक्कू लोग गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर छोडकर भाग गये थे…

वही सूत्रों की माने तो उक्त पूरा विवाद सट्टा खिलाते हुए वीडियो बनाने को लेकर हुआ हैं,बहरहाल घायल युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही हैं जिसका इलाज रायपुर में चल रहा हैं।

वही दूसरे पक्ष ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है पर अमीर खान की चोट को देखते हुए सीएसपी सिविल लाइन ने बताया है की मेडिकल रिपोर्ट आने पर धाराएं बड़ाई जा सकती है।

संदीप पटेल (सीएसपी सिविल लाइन)

 

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!