बलौदाबाजार के खपरिडीह में युवक को चौक में खंभे से बांधकर पीटा, 6 पर FIR 1 गिरफ्तार, ASP अभिषेक सिंह बोले -खनिज माफिया का कोई लिंक नहीं, प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश हैं कारण

बलौदाबाजार के खपरिडीह में युवक को चौक में खंभे से बांधकर पीटा, 6 पर FIR 1 गिरफ्तार, ASP अभिषेक सिंह बोले -खनिज माफिया का कोई लिंक नहीं, प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश हैं कारण (Chhattisgarh Talk)
बलौदाबाजार के खपरिडीह में युवक को चौक में खंभे से बांधकर पीटा, 6 पर FIR 1 गिरफ्तार, ASP अभिषेक सिंह बोले -खनिज माफिया का कोई लिंक नहीं, प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश हैं कारण (Chhattisgarh Talk)

बलौदाबाजार के खपरीडीह गांव में युवक को खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल। प्रेम प्रसंग या मुखबिरी की सज़ा? जानें पुलिस व पीड़ित की दलील।


रायपुर: बलौदाबाजार में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरीडीह में एक युवक को गांव के चौक में खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने की घटना ने सनसनी फैला दी है। मारपीट का वीडियो वायरल हो चुका है और सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। इस मामले में अब दो अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं — एक तरफ पीड़ित युवक ने इसे खनिज माफियाओं की दबंगई बताया है, तो दूसरी ओर पुलिस प्रशासन इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रहा है।


वायरल वीडियो से हड़कंप

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि परमेश्वर साहू नामक युवक को खंभे से बांधकर बेल्ट और लाठियों से बुरी तरह पीटा जा रहा है। भीड़ तमाशबीन बनी खड़ी है, कोई उसे बचाने नहीं आता। इस अमानवीय घटना ने आम लोगों को आक्रोशित कर दिया है।


प्रार्थी की शिकायत: “मुखबिरी के शक में पीटा गया”

मार खाने वाले परमेश्वर साहू, ग्राम कुम्हारी निवासी हैं। उन्होंने गिधौरी थाने में FIR दर्ज करवाई है। परमेश्वर का आरोप है कि –

“मैंने खनिज विभाग को कुछ अवैध खनन गतिविधियों की जानकारी दी थी। इसी बात से नाराज़ होकर गांव के कुछ लोगों ने मुझे शक के आधार पर पीटा।”


FIR में दर्ज आरोपी – सभी खपरीडीह निवासी

  1. गया पटेल (गिरफ्तार)
  2. दिलहरण वर्मा
  3. केवल केंवट (गिरफ्तार)
  4. यशवंत पटेल (गिरफ्तार)
  5. दिग्विजय वैष्णव
  6. आनंद दास

FIR के अनुसार, इन सभी ने मिलकर गुड़ी चौक में खंभे से बांधकर मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि उसके भाई के पहुंचने के बाद भी पिटाई नहीं रुकी।


पुलिस का दावा: मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने Chhattisgarhtalk.com से विशेष बातचीत में कहा:

“प्रार्थी परमेश्वर साहू ड्राइवरी करता है और एक क्रेशर प्लांट में काम करता था। उसकी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पहले भी इस वजह से विवाद और मारपीट हो चुकी थी।
इसके अलावा उसने अवैध गिट्टी ले जाने की जानकारी माइनिंग को दी थी। दोनों वजहों से रंजिश बढ़ी और यह घटना हुई।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि,

“खनिज माफिया जैसा कोई ठोस लिंक फिलहाल नहीं मिला है, यह प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश का नतीजा है।”


???? एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

  • SP भावना गुप्ता के निर्देश पर पुलिस ने टीम गठित की है।
  • यशवंत पटेल को बिलाईगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
  • अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शर्च ऑपरेशन जारी है।

ASP अभिषेक सिंह ने कहा:

“जैसे ही बाकी आरोपी पकड़े जाएंगे, उन पर कड़ी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। ताकि समाज में यह संदेश जाए कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।”

देखिए मारपीट और पुलिस का वीडियो : क्लिक करे


Chhattisgarhtalk.com की पड़ताल में क्या सामने आया?

इस मामले में Chhattisgarhtalk.com ने बलौदाबाजार जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह से घटना को लेकर खास बातचीत की।


Chhattisgarhtalk.com ने पूछा:
“सर, सबसे पहले आपसे जानना चाहेंगे कि खपरीडीह की घटना को लेकर पुलिस का स्टैंड क्या है? मामला खनिज माफियाओं से जुड़ा है या आपसी विवाद का?”

ASP अभिषेक सिंह ने बताया –

“प्रार्थी परमेश्वर साहू, जिसकी पिटाई हुई, पेशे से ड्राइवर है और पत्थर खदान तथा क्रेशर प्लांट में कार्य करता था। उसका खपरिडीह गांव के कुछ युवकों से पहले से विवाद था। गांव की एक युवती से उसके प्रेम संबंध थे, जिससे आपसी रंजिश और गहराई। इसके अलावा उसने माइनिंग विभाग को सूचना दी थी कि कुछ लोग अवैध गिट्टी का परिवहन कर रहे हैं, जिस पर माइनिंग द्वारा कार्रवाई भी की गई थी। इन सब कारणों से इन युवकों ने रंजिशन उसे गांव के चौक में खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं और एक आरोपी यशवंत पटेल की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी की गिरफ्तारी भी जल्द हो जाएगी।”


Chhattisgarhtalk.com ने दूसरा सवाल किया:
“जिस तरह से वीडियो में देखा जा रहा है, एक युवक को खुलेआम गांव के बीच चौक में पीटा गया है – ऐसे बदमाशों पर पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है?”

ASP अभिषेक सिंह ने कहा –

“प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज की गई है। जैसे ही गिरफ्तारी होगी, सभी आरोपियों पर कड़ी धाराओं और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा दुस्साहस न करे।
पुलिस इस मामले को उदाहरण बनाकर सख्त संदेश देना चाहती है।”


Chhattisgarhtalk.com ने अगला सवाल किया:
“वीडियो में कई लोग यह कहते दिख रहे हैं कि युवक को मुखबिरी या खनिज माफिया से जुड़े मामलों में पीटा गया – इसमें कितनी सच्चाई है?”

ASP अभिषेक सिंह ने स्पष्ट किया –

“अब तक की जांच में खनिज माफिया का कोई लिंक सामने नहीं आया है। अधिकतर आरोपी युवक 22-23 वर्ष के हैं और आपसी रंजिश एवं प्रेम प्रसंग के चलते यह घटना घटित हुई है। ‘खनिज माफिया’ वाली बात बेबुनियाद है, इसका कोई सबूत फिलहाल नहीं है।” मारपीट करने वाले बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई ऐसा कदम उठाने से पहले पुलिस को जरूर याद करे।


Chhattisgarhtalk.com ने अंतिम सवाल किया:
“जिस युवक की पिटाई हुई है, उसकी वर्तमान स्थिति क्या है?”

ASP अभिषेक सिंह ने बताया –

“युवक का नाम परमेश्वर साहू है, जो कुम्हारी का निवासी है। उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य और सुरक्षित है। पुलिस द्वारा उसका इलाज कराया गया है और वह फिलहाल घर पर है।”


???? खनिज विभाग ने पल्ला झाड़ा

जब खनिज अधिकारी कुंदन बंजारे से इस विषय पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा:

“हमें इस ताज़ा घटना की जानकारी नहीं है। वीडियो दिखाने पर उन्होंने बताया कि 15-20 दिन पहले क्षेत्र में एक कार्रवाई की गई थी, लेकिन इस मामले से वे अनभिज्ञ हैं।”


सवाल जनता के बीच हैं… जवाब कौन देगा?

  • क्या यह मुखबिरी की सज़ा थी या प्रेम प्रसंग की रंजिश?
  • गांव के बीचोंबीच युवक को पीटने वाले आरोपी अब तक फरार कैसे हैं?
  • क्या प्रशासन दोषियों को मज़बूत संदेश देने में सफल हो पाएगा?
  • क्या खनिज माफियाओं पर पर्दा डाला जा रहा है?

खपरिडीह की यह घटना सिर्फ एक युवक की पिटाई नहीं है, बल्कि यह प्रशासन, समाज और कानून-व्यवस्था की एक बड़ी परीक्षा है।
अब देखना यह होगा कि यह मामला प्रेम की आड़ में छिपाया जाता है या अवैध खनन के राज़ खोलता है।


???? आपके पास भी कोई जानकारी या शिकायत है?

संपर्क करें: chhattisgarhtalk@gmail.com | 9111755172


व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े- Join Now

  • विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 9111755172

-टीम छत्तीसगढ़ टॉक न्यूज़ (Chhattisgarh Talk News)

ट्रैफिक पुलिस बनी वसूली एजेंसी: टोकन दिखाओ, चालान से बचो! जानिए इस गुप्त वसूली खेल की सच्चाई!

Exclusive News: टोकन सिस्टम अवैध वसूली की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! एक्शन में बलौदाबाजार कप्तान (SP), लेकिन क्या बच निकलेंगे बड़े खिलाड़ी?


आप किस जेनरेशन का हिस्सा हैं? जानिए हर पीढ़ी की विशेषताएँ और योगदान

छत्तीसगढ़ टॉक की खबर का बड़ा असर: कलेक्टर ने बनाई जांच समिति, जल संकट से जूझते ग्रामीणों की आवाज बनी छत्तीसगढ़ टॉक!

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!