Dongargarh: मां बम्लेश्वरी कालरात्रि अभिषेक 10 अक्टूबर गुरुवार को

डोंगरगढ़। श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा संचालित ऊपर एवं छोटी मां बम्लेश्वरी मंदिर में सप्तमी एवं अष्टमी के मध्य रात्रि 10 अक्टूबर को माताजी का कालरात्रि अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान रात्रि 11.30 बजे से 12.30 के मध्य मंदिर का पट बंद रहेगा। पट बंद होने के एक घंटे पूर्व दर्शनार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें नीचे ग्राउंड पर ही रोका जायेगा।

बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति और प्रशासन ने इस दौरान दर्शनार्थियों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि दर्शनार्थी गण रोके जाने पर धक्का-मुक्की न करें। अपनी बारी आने का इंतजार करें और इस दौरान पुनः दर्शन आरम्भ होने के पूर्व नीचे मंदिर मेला ग्राउंड एवं अन्य मंदिरों में दर्शन कर समय व्यतीत करें।


मां बम्लेश्वरी मंदिर में 11 अक्टूबर को अष्टमी के अवसर पर प्रातः 9 बजे से ऊपर मंदिर में और संध्या 7 बजे से नीचे मंदिर में हवन व पूर्णाहुति होगी। एवं 12 अक्टूबर को प्रातः 4 बजे ऊपर बम्लेश्वरी मंदिर एवं संध्या 7 बजे से नीचे बम्लेश्वरी मंदिर में ज्योति विसर्जन होगा।

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!