बंजारा समाज की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संत सेवालाल जयंती के तैयारियों लेकर हुई चर्चा

बंजारा समाज की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संत सेवालाल जयंती के तैयारियों लेकर हुई चर्चा…

रामकुमार भारद्वाज कोंडागांव । अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ की जिला स्तरीय बैठक कोंडागांव स्थित समाजिक भवन में आहूत की गई थी। इस बैठक में बंजारा समाज के जिला कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारी व सदस्यों की उपस्थिति में बैठक संपन्न किया गया। बैठक में बंजारा समाज के जिला पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में आगामी 14 फरवरी को समाज के धर्मगुरू संतश्री सेवालाल जयंती मनाने पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। कोंडागांव जिले में हर वर्ष बंजारा समाज 15 फ़रवरी को अपने धर्म गुरूजी संत सेवालाल की जयंती मनाता है किन्तु इस वर्ष 15 फ़रवरी को महाशिवरात्रि होने के चलते संत सेवालाल जयंती एक दिन पूर्व 14 फ़रवरी शनिवार को बड़े हर्ष उल्लास के साथ जिला मुख्यालय चौपाटी मैदान में मनाया जाएगा। बंजारा समाज के जिलाध्यक्ष सुखिया राम चौहान ने जयंती आयोजन में स्वजातीय जनों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने हेतु अपील किया गया है।

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष सुखिया राम चौहान, सचिव भुनेश्वर राठौर, उपाध्यक्ष सूरज नायक, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ललिता भारद्वाज, मोहन भारद्वाज, हीरा राठौर, अरुण पम्हार, चरण भारद्वाज, भुनेश्वर भारद्वाज, धनेश पम्हार, महेश नायक, पांचिया चौहान, तिजू पम्हार, मदन राठौर, उत्तम भारद्वाज, सीलुराम राठौर, हेमराज भारद्वाज समेत बंजारा समाज की जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!