बलौदाबाजार में मजदूरों की आवाज बनीं धनेश्वरी वर्मा, ट्रेड यूनियन ने सौंपी ज़िला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

बलौदाबाजार में मजदूरों की आवाज बनीं धनेश्वरी वर्मा, भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल ने सौंपी ज़िला अध्यक्ष की जिम्मेदारी (Chhattisgarh Talk)
बलौदाबाजार में मजदूरों की आवाज बनीं धनेश्वरी वर्मा, भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल ने सौंपी ज़िला अध्यक्ष की जिम्मेदारी (Chhattisgarh Talk)

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल महिला मोर्चा ने बलौदाबाजार जिले में धनेश्वरी वर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। मजदूर हितों के लिए नई शुरुआत और संगठित संघर्ष की घोषणा।


बलौदाबाजार: मजदूरों की आवाज़ को नई धार और दिशा देने की तैयारी में है बलौदाबाजार जिला। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल महिला मोर्चा ने जिले के संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए धनेश्वरी वर्मा को बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

यह महत्वपूर्ण नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष जानकी मारकंडे के मार्गदर्शन, जिला अध्यक्ष के. के. वर्मा की अनुशंसा और प्रदेश अध्यक्ष बृजेश शर्मा व प्रदेश सचिव बृजेश पांडे की सहमति के बाद की गई है।

धनेश्वरी वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा—

“मैं जिले के संगठित और असंगठित मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता दूंगी। यूनियन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मजदूरों को उनके अधिकार दिलाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगी।”

उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार जिले में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सीमेंट कंपनियां सक्रिय हैं, लेकिन आज भी यहां के मजदूरों का शोषण स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

“अब समय है संगठित होकर आवाज़ उठाने का। हम मिलकर उन हर अत्याचार और अन्याय का विरोध करेंगे, जिससे एक मजदूर का जीवन प्रभावित होता है।”

संगठन से जुड़े लोगों ने जताया विश्वास

धनेश्वरी वर्मा की नियुक्ति पर संगठन के सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें बधाइयाँ दीं। प्रेमलाल ध्रुव, क्रांति वर्मा, सुनील साहू, शरद वर्मा, पिंटू साहू, रामेश्वरी साहू, त्रिवेणी वर्मा, गीताबाई यादव, रितेश वर्मा, विजय वर्मा, कृपाराम साहू, चंद्रकला वर्मा, गया राम यादव और प्रवीण कुर्रे सहित कई अन्य लोगों ने विश्वास जताया कि वर्मा के नेतृत्व में यूनियन और अधिक मज़बूती से मजदूर हितों की लड़ाई लड़ेगी।

यह नियुक्ति बलौदाबाजार जिले के लिए एक नया अध्याय साबित हो सकती है, जहां मजदूरों की आवाज़ अब और ज़ोर से सुनाई देगी।


📢 आपके पास भी कोई जानकारी या शिकायत है?

संपर्क करें: chhattisgarhtalk@gmail.com | 9111755172


व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े- Join Now

  • विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 9111755172

-टीम छत्तीसगढ़ टॉक न्यूज़ (Chhattisgarh Talk News)

ट्रैफिक पुलिस बनी वसूली एजेंसी: टोकन दिखाओ, चालान से बचो! जानिए इस गुप्त वसूली खेल की सच्चाई!

Exclusive News: टोकन सिस्टम अवैध वसूली की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! एक्शन में बलौदाबाजार कप्तान (SP), लेकिन क्या बच निकलेंगे बड़े खिलाड़ी?


आप किस जेनरेशन का हिस्सा हैं? जानिए हर पीढ़ी की विशेषताएँ और योगदान

छत्तीसगढ़ टॉक की खबर का बड़ा असर: कलेक्टर ने बनाई जांच समिति, जल संकट से जूझते ग्रामीणों की आवाज बनी छत्तीसगढ़ टॉक!

error: Content is protected !!