CG Politics : विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने पर बलौदाबाजार में जश्न का मौहोल; भाजपाइयों ने की आतिशबाजी देखिए

CG Politics : विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने पर बलौदाबाजार में जश्न का मौहोल; भाजपाइयों ने की आतिशबाजी देखिए

Chhattisgarh Talk / बलौदाबाजार : विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने पर जिला भारतीय जनता पार्टी, बलौदाबाजार द्वारा कार्यालय के समक्ष मुख्य मार्ग पर जोरदार आतिशबाजी कर खुशिया मनाई।इस मौके पर भाजपाईयों ने प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बनने पर आमजन को धन्यवाद एवं श्री साय जी को शुभकामनाएं दी।

नए मुख्यमंत्री की घोषणा होने के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बलौदाबाजार के भाजपा कार्यालय में एकत्र हुए हैं। बलौदाबाजार के अलावा कसडोल, भाटापारा और पलारी में भी जमकर जश्न मनाया जा रहा है। एक दूसरे को बधाई दी जा रही है। जमकर आतिशबाजी भी हो रही है।

प्रदेश में पहली बार आदिवासी वर्ग से मुख्यमंत्री बनाया गया है। यह अत्यंत हर्ष का विषय है। नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे बलौदाबाजार में कांग्रेस के शासन काल मे एक भी विकास कार्य नही हुए हैं डबल इंजन नही ट्रिपल इंजन की सरकार है बीजेपी शासन में विकास होते हैं – टेसू लाल धुरंधर भाजपा नेता 

मां बोली- बहुत खुश हूं.. मेरा बेटा CM बन गया

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की माता जशमनी देवी ने कहा कि, बेटा मुख्यमंत्री बन गया है, मैं बहुत खुश हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि बेटा CM बन गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री बनने से गौरव हो रहा है।

इस अवसर पर टेसूलाल धुरंधर, कृष्णा अवस्थी, रितेश श्रीवास्तव, आलोक अग्रवाल, पुरुषोत्तम सोनी, पुरुषोत्तम साहू, परेश वैष्णव, शिव नरेश मिश्रा, प्रणव अवस्थी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!