CG Election Result : छत्तीसगढ़ में बड़ा खेल, शुरुआती रुझान में कांग्रेस से आगे निकली बीजेपी देखिए कहा कितना वोट

CG Election Result : छत्तीसगढ़ में बड़ा खेल, शुरुआती रुझान में कांग्रेस से आगे निकली बीजेपी देखिए कहा कितना वोट

Chhattisgarh Talk /आर्ची जैन / CG Election Result : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। वोटों की गिनती शुरु हो गई है। शुरुआती रुझान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। विधानसभा चुनाव के लिए दो फेज में वोटिंग हुई थी। पहले फेज के लिए 7 नवंबर को 20 सीटों पर मतदान हुआ था वहीं, दूसरे फेज के लिए 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया, “सभी 90 सीटों के लिए 33 जिला मुख्यालयों में सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू होगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।” उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

10:38 AM, Dec 03 2023
कोंडागांव जिले में बीजेपी आगे
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। कोंडागांव विधानसभा सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पीछे चल रहे हैं। वहीं, केशकाल विधानसभा सीट से नीलकंठ टेकाम भी आगे चल रहे हैं।

10:24 AM, Dec 03 2023
कवर्धा से मंत्री मोहम्मद अकबर पीछे
कवर्धा जिले में मुकाबला रोचक हो गया है। जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं। पंडरिया विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी भावना बोहरा 700 वोटों से आगे चल रही है। कवर्धा से बीजेपी प्रत्याशी विजय शर्मा 2887 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से मंत्री मोहम्मद अकबर पीछे चल रहे हैं।

10:13 AM, Dec 03 2023
CG Election Result 2023: 500 वोटों से पीछे चल रहे हैं भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सबसे चौंकाने वाला मामला दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट से आ रहा है। पाटन विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 500 वोटों से पीछे चल रहे हैं। पाटन से विजय बघेल आगे चल रहे हैं। यहां मामला त्रिकोणीय है।

10:06 AM, Dec 03 2023
CG vote Counting LIVE: राजनांदगांव में कांग्रेस को बढ़त
राजनांदगांव जिले की विधानसभा चुनाव सीटों कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। राजनांदगांव विधानसभा सीट से रमन सिंह बीजेपी लगभग 1568 वोटों से आगे। डोंगरगढ़ से कांग्रेस की हर्षिता बघेल करीब 2456 वोटों से आगे। खुज्जी से निर्दलीय ललिता कंवर आगे। डोंगरगांव से कांग्रेस के दलेश्वर साहू 47 वोटों से आगे। खैरागढ़ विधानसभा सीट से पहले राउंड की गिनती में 398 वोटों से कांग्रेस आगे। मोहला मानपुर से भोलाराम साहू पहले राउंड 1667 राउंड से आगे।

09:47 AM, Dec 03 2023
रायपुर जिले की सीटों पर बीजेपी का दबदबा
रायपुर पश्चिम से भाजपा राजेश मूणत 1409 वोटों से आगे, उत्तर से भाजपा पुरंदर मिश्रा 450 वोट से आगे, दक्षिण से भाजपा बृजमोहन अग्रवाल ने बनाई बढ़त 1399 आगे, अभनपुर से भाजपा इंद्रकुमार साहू 700 वोट से आगे, धरसींवा से भाजपा अनुज शर्मा 2200 वोट आगे, आरंग से शिव डहरिया वोट आगे, रायपुर ग्रामीण से मोतीलाल साहू 3400 वोट से आगे।

09:28 AM, Dec 03 2023
कोरबा से जयसिंह अग्रवाल पीछे
कोरबा विधानसभा से पहले राउंड के बाद कोरबा विधायक और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल 900 वोटो से पीछे चल रहे हैं। इस विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन आगे चल रहे हैं। कटघोरा विधानसभा सीट से 543 वोट से कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहा है। पाली तानाखार विधानसभा सीट से 450 वोट से कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

09:19 AM, Dec 03 2023
सरगुजा क्षेत्र में किसे बढ़त और कौन पीछे
सरगुजा इलाके में बड़ा उलटफेर दिखाई दे रहा है। अंबिकापुर विधानसभा से कांग्रेस के सीनियर नेता टीएस सिंह देव आगे चल रहे हैं। बीजेपी से राजेश अग्रवाल पीछे हैं। लुण्ड्रा विधानसभा से कांग्रेस से प्रबोध मिंज आगे कांग्रेस से डॉ प्रीतम राम पीछे। सीतापुर विधानसभा से कांग्रेस अमरजीत भगत आगे बीजेपी से रामकुमार टोप्पो पीछे चल रहे हैं।

08:59 AM, Dec 03 2023
छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस के कई दिग्गज पीछे
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। शुरुआती रूझान में बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रूझान में रमन सिंह, राजनांदगांव से , पाटन विधानसभा सीट से भूपेश बघेल और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट से ताम्रध्वज साहू पीछे चल रहे हैं।

08:33 AM, Dec 03 2023
Chhattisgarh Election Result 2023: रमन सिंह ने कहा- बीजेपी आवत है
छत्तीगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है। काउंटिंग को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा- अंधेरा छंट गया है, सूरज निकल चुका है, कमल खिलने जा रहा है। सभी कार्यकर्ता साथी इस काउंटिंग की प्रक्रिया से जुड़े रहें क्योंकि बहुत जल्द भाजपा आवत है।

08:32 AM, Dec 03 2023
भूपेश बघेल ने कहा आज जनादेश का दिन है
छत्तीगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है। काउंटिंग को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा है आज जनादेश का दिन है। जनता जनार्दन को प्रणाम। सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं।

08:25 AM, Dec 03 2023
Chhattisgarh Chunav Result: घर में सुंदरकांड का पाठ
रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय मतगणना से पहले पूजा की। उन्होंने अपने निवास में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया। घर में पूजा-पाठ करने के बाद विकास उपाध्याय मतगणना स्थल के लिए रवना हुए।

08:18 AM, Dec 03 2023
Chhattisgarh Election 2023: बीजेपी के कई दिग्गज आगे
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। बीजेपी के कई नेता शुरुआती रुझान में आगे चल रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे हैं।

08:04 AM, Dec 03 2023
Chhattisgarh Election 2023 Live: कांंग्रेस के पक्ष में पहला रुझान
छत्तीसगढ़ में वोटों की गिनती शुरू हो हई है। पहला रुझान कांग्रेस के पक्ष में आया है। राज्य की 90 सीटों के लिए जिला मुख्यालय में काउंटिग जारी है। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी उसके बाद ईवीएम के रिजल्ट आएंगे।

07:55 AM, Dec 03 2023
अरुण साव ने मंदिर में की पूजा
मतगणना के पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी के भगवान से आशीर्वाद लिया। परिवार के साथ अरुण साव ने पूजा की। अरुण साव बिलासपुर जिले की लोरमी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। अरुण साव, बिलासपुर से सांसद भी हैं।

07:51 AM, Dec 03 2023
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रायपुर में मतगणना केंद्र पर तैयारियां चल रही हैं, जहां विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी।

07:31 AM, Dec 03 2023
Chhattisgarh Chunav Result 2023: थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग थोड़ी देर में शुरू होगी। काउंटिंग के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी उसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे।

06:55 AM, Dec 03 2023
कांग्रेस ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले कांग्रेस ने बड़ी नियुक्तियां की हैं। छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, रमेश चेन्निथला और प्रीतम सिंह को कांग्रेस पर्यवेक्षक बनाया गया है। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं।

06:40 AM, Dec 03 2023
कई विधानसभा सीटों पर रोचक मुकाबला
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने 53 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के अध्यक्ष कोमल हुपेंडी भानुप्रतापपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने राज्य में गठबंधन में चुनाव लड़ा है। दोनों पार्टियों के चुनाव लड़ने से कई सीटों पर मुकाबला रोचक है।

06:29 AM, Dec 03 2023
2018 में कैसा था रिजल्ट
कांग्रेस ने 2018 के चुनावों में 90 में से 68 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी। भाजपा को सिर्फ 15 सीटें मिली थी। वहीं जेसीसी (जे) और बीएसपी को पांच और दो सीटें मिली थी। कांग्रेस ने बाद में उपचुनावों में कुछ और सीटों पर जीत हासिल की थी। राज्य में कांग्रेस की वर्तमान में 71 सीटें हैं।

06:28 AM, Dec 03 2023
कांटे की टक्कर
एग्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया गया है। 30 नवंबर को कुछ टीवी चैनलों पर दिखाए गए एग्जिट पोल के मुताबिक, सत्ताधारी दल कांग्रेस को भाजपा पर थोड़ी बढ़त मिल सकती है। राज्य की 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 51 सामान्य हैं। राज्य की 10 सीटें अनुसूचित जाति और 29 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

06:01 AM, Dec 03 2023
1100 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत कुल 1,181 उम्मीदवारों का फैसला आज होगा। पाटन सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां भाजपा ने मुख्यमंत्री के दूर के भतीजे और पार्टी सांसद विजय बघेल को मैदान में उतारा है। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी भी मैदान में हैं।

06:00 AM, Dec 03 2023
कितने अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी
राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए 90 रिटर्निंग ऑफिसर, 416 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, 4596 मतगणना कर्मी और 1698 माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

06:00 AM, Dec 03 2023
किसकी होगी पहले गिनती
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की गिनती सुबह आठ बजे से होगी। सबसे पहले मतपत्रों की गिनती होगी उसके बाद करीब 8.30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। सुबह 9 बजे तक मतदान केन्द्रों से पहला रुझान आने की संभावना है।

06:00 AM, Dec 03 2023
काउंटिंग की तैयारियां पूरी
विधानसभा चुनाव के मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। मतगणना स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। मतदान केन्द्र के अंदर उम्मीदवार का एजेंट जा सकता है। वहीं, उम्मीदवार किसी भी टेबल पर जाकर अपनी काउंटिंग देख सकता है।

06:00 AM, Dec 03 2023
छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें
छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं। यहां किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत के लिए 46 सीटों की आवश्यकता है। 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 68 सीटों पर जीत मिली थी जबकि 15 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी

 

Leave a Comment