Cg Talk Logo
Search
Close this search box.

CG Cabinet Minister : दिसंबर समाप्त होने को है अब तक मंत्रियों के विभाग डिक्लेयर नही हुए, आखिर क्या है वजह जानिए

Img 20231228 Wa0018

CG Cabinet Minister : दिसंबर समाप्त होने को है अब तक मंत्रियों के विभाग डिक्लेयर नही हुए, आखिर क्या है वजह जानिए

Chhattisgarh Talk/ आर्ची जैन/ रायपुर : छत्तीसगढ़ में 03 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम आए और 13 दिसम्बर को मुख्यमंत्री बनाए गए। साथ ही मंत्रिपद का शपथग्रहण हो गया। दिसंबर समाप्त होने को है अब तक विभाग नहीं डिक्लेयर हुए हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार कानून व्यवस्था की बदहाली और जनविरोधी नीतियों के कारण जनता ने सरकार बदल दिया। आज भी पूर्ववर्ती सरकार में हो रहे प्रतिदिन अपराध के आंकड़े बराबर जारी है। भर्ती के नाम पर बीच बीच में शगूफा छोड़ा जा रहा है। Ministers’ portfolios not declared

पूर्ववर्ती सरकार द्वारा राजस्थान की सरकार से हसदेव कोल ब्लॉक की डील की गई। जिसे सफाई के साथ तत्कालीन सरकार के मंत्रियों ने स्वीकार किया है। हसदेव कोल ब्लॉक में अडानी की एंट्री को सरकार ही जाने।

लिहाजा हसदेव के जंगलों की निर्मम कटाई पर भाजपा एवं कांग्रेस आरोप प्रत्यारोप कर रही है। ग्रामीण एवं प्रदेश भर के पर्यावरण चिंतक हसदेव बचाने के लिए सड़कों पर आ गए हैं। सैकड़ों गिरफ्तारियां हुई जो अब भी जारी है।

भाजपा के नेताओं का बयान है हसदेव कोल ब्लॉक के आवंटन का आदेश सुप्रीम कोर्ट का है।

सुप्रीम कोर्ट ने तो यह भी आदेश जारी किया था कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में चुनी हुई सरकार के पास विशेष अधिकार है। पर अपने पावर को मजबूत करने के लिए संघीय ढांचे के खिलाफ केंद्र की भाजपानीत मोदी सरकार ने अपने संवैधानिक अधिकार का हवाला देते हुए अध्यादेश के माध्यम से रातो रात सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलट दिया।

तो क्या हसदेव प्रकरण में अध्यादेश नहीं लाया जा सकता है ?

इसके अलावा पेशा कानून जिसे 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुद्दा बनाया था पर असली पेशा कानून के ड्राफ्ट को छेड़छाड़ करके उसे लागू किया गया था। ताकि घोषणा भी पूरी हुई और ग्राम सभा को उचित अधिकार भी नहीं प्राप्त हुए।

एक तरफ प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी प्रदेश भर में जीत की यात्रा कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। वहीं हसदेव में ग्रामीणों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी जारी है। प्रदेश भर के लोग हसदेव जंगलों की कटाई के खिलाफ आक्रोशित हैं।

एक तरफ भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए पिछले लोकसभा चुनाव में 11 में से 9 सीटें इस प्रदेश की जनता ने आपको दिए पर 9 के 9 मरणासन्न अवस्था में हैं किसी के मुंह से हसदेव नहीं निकल रहा है और तो और प्रदेश की विधानसभा चुनाव में 54 सीटें देकर जनता ने आपकी सरकार बनाई है। आपको जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।

दूसरी तरफ 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रही कांग्रेस जिसके बड़ी गलती की वजह से यह कटाई हो रही है शायद इस विधानसभा चुनाव में हार के सदमें से उबर नहीं पाई। जो भी हो उन्हें सोचना चाहिए आपके दो दो प्रमुख नेताओं को कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व में जगह मिली है अब हसदेव मामले में जंगल और निवासी को कैसे बचाया जाए केंद्रीय समिति के साथ योजना बनानी चाहिए। 2018 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी बोलकर गए थे हमारी सरकार बनेगी हसदेव का जंगल नहीं कटेगा। सरकार बन गई थी पर जंगल की कटाई को रोकने राहुल गांधी दुबारा हसदेव नहीं गए।

कांग्रेस आज पुनः नागपुर से देशभर की यात्रा की शुरुआत करके 2024 चुनाव का आगाज करने जा रही है। प्रदेश के दोनों प्रमुख नेताओं से निवेदन है अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहले हसदेव की यात्रा कीजिए और पूरी ताकत से हसदेव बचाइए।

2024 का चुनाव आ रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उनके समस्त नेताओं से आग्रह है आदिवासी मुख्यमंत्री और आदिवासी राष्ट्रपति बनाने से यदि आदिवासी भी सुरक्षित नहीं बच पाए तो उन दोनों के आदिवासी होने में भी संदेह है। इसका मतलब मामला आदिवासी हित से जुड़ा हुआ नहीं बल्कि हाथी का दिखाने वाला दांत है जो निःसंदेह किसी काम का नहीं है।

बहरहाल प्रदेश के मुखिया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं उस क्षेत्र से आते हैं। हसदेव की कटाई को नहीं रोक पा रहे हैं तो दो बातें या तो समाज व प्रदेश की पीड़ा को समझने एवं महसूस करने में असक्षम हैं अथवा निर्णय लेने में डरते हैं कहीं रायसीना हिल्स दिल्ली उनके मुख्यमंत्री पद को न छीन ले??

साथियों 28 दिसंबर दोपहर 12 बजे हसदेव बचाने के लिए आंदोलनकारियों ने प्रेस क्लब मोतीबाग से अम्बेडकर चौक रायपुर में एक प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया है। अपने अपने राजनीतिक महत्वाकांक्षा एवं भय को छोड़कर इसमें शामिल होवें इसी में प्रदेश की भलाई है।

Leave a Comment