Birla Vs Adani: अब अडानी नहीं बन पाएंगे नंबर-1, बिड़ला ने कर ली यह तैयारी, नई डील से करेंगे आदित्य बिरला स्थिति मजबूत

Birla Vs Adani: अब अडानी नहीं बन पाएंगे नंबर-1, बिड़ला ने कर ली यह तैयारी, नई डील से करेंगे आदित्य बिरला स्थिति मजबूत
Birla Vs Adani: अब अडानी नहीं बन पाएंगे नंबर-1, बिड़ला ने कर ली यह तैयारी, नई डील से करेंगे आदित्य बिरला स्थिति मजबूत

Cement Business: आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट अभी भारतीय सीमेंट बाजार में पहले नंबर की कंपनी है. दूसरे नंबर पर अंबुजा और एसीसी को खरीदने वाली अडानी की कंपनी का नाम है…

भारतीय सीमेंट उद्योग में दो प्रमुख कारोबारी समूहों अडानी और बिड़ला की घमासान चल रही है. इस रेस में बिड़ला को पहले से बढ़त हासिल है. अब बिड़ला समूह ने भारतीय सीमेंट उद्योग में नंबर-1 की अपनी हैसियत को और मजबूत करने की तैयारी कर ली है. इसके लिए एक नए सौदे पर काम चल रहा है.

50 फीसदी से ज्यादा हो जाएगा अल्ट्राटेक (बिरला) का हिस्सा

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य बिड़ला समूह की अल्ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट्स में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी शुरू की है. अल्ट्राटेक सीमेंट की योजना इंडिया सीमेंट्स के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एन श्रीनिवासन की 28.42 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की है. अगर ऐसा होता है तो इंडिया सीमेंट्स में अल्ट्राटेक सीमेंट की हिस्सेदारी बढ़कर 51 फीसदी पर पहुंच जाएगी.

इसे भी पढ़े- COAL India कंपनी में इंटर्नशिप करने वालों के लिए खुशखबरी, इंटर्नशिप करने वालो की बल्ले-बल्ले, जानिए क्या है नए संशोधित नीति

शेयर खरीदने के लिए आ सकता है ओपन ऑफर

रिपोर्ट के अनुसार, इंडिया सीमेंट्स में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट एक ओपन ऑफर लेकर आ सकती है. ओपन ऑफर में अल्ट्राटेक सीमेंट की ओर से शेयर खरीदने के लिए 400 से 430 रुपये प्रति शेयर का भाव दिया जा सकता है. यह भाव इंडिया सीमेंट्स के शेयरों के करेंट मार्केट प्राइस की तुलना में 8 से 15 फीसदी ज्यादा है.

जून में खरीदी दमानी की हिस्सेदारी

अल्ट्राटेक सीमेंट ने इसी साल इंडिया सीमेंट्स में हिस्सेदारी ली है. बिड़ला समूह की कंपनी ने जून महीने में एक सौदा किया था और इंडिया सीमेंट्स में राधाकृष्ण दमानी की हिस्सेदारी खरीद ली थी. बताया जाता है कि उसी समय इंडिया सीमेंट्स में एन श्रीनिवासन की हिस्सेदारी को खरीदने के लिए भी दोनों पक्षों में बात हो गई थी.

इसे भी पढ़े- एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड भर्ती 2024 अब 144 पदों के लिए जारी, पात्रता, वेतन, चयन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि की जांच करें

सीमेंट बिजनेस में दूसरे नंबर पर अडानी समूह

अब अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारी प्रस्तावित सौदे को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि अगले कुछ दिन में प्रस्तावित सौदे का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है. इस सौदे पर अल्ट्राटेक सीमेंट लगभग 7 हजार करोड़ रुपये खर्च कर सकती है. सीमेंट सेगमेंट में आदित्य बिड़ला समूह को अडानी समूह से टक्कर मिल रही है, जिसने कुछ ही समय पहले अंबुजा व एसीसी सीमेंट को खरीदा और एक झटके में नंबर-2 बन गया.

बलौदाबाजार हिंसा में सैकड़ों गाड़िया जाली, हनुमान चालीसा सुरक्षित

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!