Cg Talk Logo
Search
Close this search box.

Assembly Election 2023 :  गृह मंत्री अउ प्रधानमंत्री लबारी मारथे! BJP राज में किसानों को उल्टा लटकाये अगर लटकाना है तो रमन सिंह को लटकाओ जो 3600 हजार करोड़ का धान घोटाला किया

Screenshot 2023 1018 213340

Assembly Election 2023 :  गृह मंत्री अउ प्रधानमंत्री लबारी मारथे! BJP राज में किसानों को उल्टा लटकाये अगर लटकाना है तो रमन सिंह को लटकाओ जो 3600 हजार करोड़ का धान घोटाला किया

कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh Talk /  राजनांदगांव : राजनांदगांव के जिस स्टेट स्कूल मैदान से एक दिन पुर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के खिलाफ चुनावी हुंकार भरी थी आज उसी स्टेट स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा को घेरा। कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन रैली एवं जनसभा में शामिल होने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत एवं सत्यनारायण शर्मा के साथ पहुंचे और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

भुपेश बघेल ने डॉ. रमन सिंह पर साधा निशाना

भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह के राज में किसान पलायन, आत्महत्या और गर्भवती महिलाओं का गर्भाशय निकाला जाता था, ऑंखफोड़ कांड होता था। अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका दिया जायेगा जबकि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार बीजेपी के 15 साल के कार्यकाल में हुआ है। गृह मंत्री व प्रधानमंत्री लबारी मार रहे हैं किसानों के साथ छल कर रहे हैं। चुनावी साल में बोनस बाकी साल कौन हस नारा दिया। हर वर्ष बढ़कर हमने धान खरीदी की। पीएम और गृह मंत्री के दिलो दिमाग मे अडानी बसा हुआ है इसलिए देश की संपदाओं को अडानी के बेचने निकले है। अगर धोखे से भाजपा आ गई तो आपको मिलने वाली सारी सुविधाएं बंद हो जायेगी।

एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाषण चल रहा था दूसरी तरफ महिलाओं के कुर्सियां खाली हो चुकी थी

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि उल्टा लटकाकर सीधा करने की बात का जवाब देते हुए कहा कि अपने राज में किसानों को उल्टा लटकाने का काम किया। अगर लटकाना है तो रमन सिंह को लटकाओ जिनके कार्यकाल में 3600 हजार करोड़ का धान घोटाला हुआ। चारो सीट को जीतने से कोई मांई का लाल नही रोक सकता। सभा को विधानसभा अध्यक्ष एवं सत्यनारायण शर्मा ने भी संबोधित किया

Leave a Comment