दीपावली में खरीदारी करने के दौरान लोगो की बाइक  चोरी करने  वाले आरोपी को राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनीश राजपूत बालोद।  दीपावली की खरीदारी करने दल्लीराजहरा नया बाजार पहुंचे एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को राजहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 65 हजार रुपये बताई गई है।

मामला 6 नवंबर 2026 का है। ग्राम खम्हारटोला निवासी आनंद राम विश्वकर्मा अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 24 N 7682 से परिवार के साथ खरीदारी करने दल्लीराजहरा नया बाजार पहुंचे थे। उन्होंने अजय कलेक्शन के सामने बाइक खड़ी कर हैंडल लॉक किया और खरीदारी करने चले गए। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली, जिसके बाद उन्होंने थाना राजहरा में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर वार्ड क्रमांक 23 दल्लीराजहरा निवासी अक्षय मालवी (30 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में चोरी हुई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल के अलावा वर्ष 2023 में ग्राम जेवरतला, थाना देवरी क्षेत्र से चोरी की गई एक सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद की। दोनों वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 65 हजार रुपये है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!