भाटापारा में नवरात्रि की तैयारियां तेज, विधायक इंद्र साव के मार्गदर्शन में रंगीला गरबा नाइट की तैयारी

भाटापारा में नवरात्रि की तैयारियां तेज, विधायक इंद्र साव के मार्गदर्शन में रंगीला गरबा नाइट की तैयारी
भाटापारा में नवरात्रि की तैयारियां तेज, विधायक इंद्र साव के मार्गदर्शन में रंगीला गरबा नाइट की तैयारी
भाटापारा में नवरात्रि की तैयारियां तेज, विधायक इंद्र साव के मार्गदर्शन में रंगीला गरबा नाइट की तैयारी
नवरात्रि पर्व में गरबा के अलग-अलग स्टेप्स सीखने के साथ रिहर्सल बच्चों में सीखने के लिए उत्साह और जोश साफ नजर आ रहा है
भाटापारा- नवरात्रि पर्व को लेकर शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कहीं माता दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, तो कहीं गरबा नाइट के लिए बच्चे जमकर अभ्यास कर रहे हैं। विधायक इंद्र साव के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित रंगीला गरबा नाइट को लेकर भी शहर में उत्साह का माहौल है।

उत्साह और जोश साफ नजर आ रहा है।

भाटापारा के नवधा रामायण मंडप में 13 सितंबर से शाम के समय रंगीला साहू, सरिता ध्रुव के मार्गदर्शन में सैकड़ों बच्चे गरबा का अभ्यास कर रहे हैं। बच्चे गरबा के अलग-अलग स्टेप्स सीखने के साथ लगातार रिहर्सल में जुटे हुए हैं। अभ्यास के दौरान बच्चों का उत्साह और जोश साफ नजर आ रहा है।
इसी बीच रायपुर से गरबा कला के प्रशिक्षक योगेंद्र विश्वकर्मा भी भाटापारा पहुंचे और बच्चों को गरबा की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने बताया कि भाटापारा के बच्चों में गरबा सीखने की ललक और उत्साह देखकर वे दूसरी बार रंगीला साहू के आमंत्रण पर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बच्चों को गरबा के विभिन्न स्टेप्स और प्रस्तुति से जुड़ी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया।

17 से 19 अक्टूबर तक होगा आयोजन

नवरात्रि के अवसर पर आयोजित रंगीला गरबा नाइट तीन दिनों तक चलेगी। इसका आयोजन 17 से 19 अक्टूबर तक रावणभाटा मैदान, भाटापारा में किया जाएगा। आयोजन को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
इधर, नवरात्रि को लेकर शहर में माता दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम भी तेजी से चल रहा है। गरबा की तैयारियों और दुर्गा प्रतिमाओं के निर्माण के साथ भाटापारा में नवरात्रि उत्सव का माहौल बनने लगा है।
प्रशिक्षक रंगीला साहू, अमृत साहू, सरिता ध्रुव आदि का भरपूर सहयोग मिल रहा है ।
Img 20240528 Wa0225

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा….

error: Content is protected !!