धोखा और खुदकुशी: शादी का झांसा देकर मुकरा प्रेमी, युवती ने दी जान; आरोपी अजय टंडन गिरफ्तार

धोखा और खुदकुशी: शादी का झांसा देकर मुकरा प्रेमी, युवती ने दी जान; आरोपी अजय टंडन गिरफ्तार
धोखा और खुदकुशी: शादी का झांसा देकर मुकरा प्रेमी, युवती ने दी जान; आरोपी अजय टंडन गिरफ्तार

  धोखा और खुदकुशी: शादी का झांसा देकर मुकरा प्रेमी, युवती ने दी जान; आरोपी अजय टंडन गिरफ्तार…

बलौदाबाजार। प्यार, उम्मीद और फिर एक ऐसा विश्वासघात जिसने एक हंसती-खेलती युवती की जान ले ली। ग्राम गिरौदपुरी में प्रेम संबंध में मिले धोखे से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने वाली युवती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले मुख्य आरोपी अजय टंडन को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

​यह हृदयविदारक घटना जनवरी माह की है। पुलिस जांच और गवाहों के बयानों के अनुसार, ग्राम बलौदा (हसुवा) निवासी 31 वर्षीय अजय टंडन का मृतिका के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था।

​बीते 25 जनवरी 2026 को युवती ने अजय को अपने घर बुलाया और उस पर शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन, जिस प्रेमी पर उसने भरोसा किया था, वह अपनी बात से मुकर गया। शादी से साफ इनकार सुनने के बाद युवती पूरी तरह टूट गई। इसी मानसिक तनाव और दुख में उसने अपने हाथ की कलाई काट ली और जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया।

मौके से भाग निकला आरोपी

​हैरानी की बात यह है कि जब युवती तड़प रही थी, तब आरोपी अजय टंडन उसकी मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने आनन-फानन में उसे पहले कसडोल और फिर बेहतर इलाज के लिए चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल, बलौदाबाजार में भर्ती कराया। करीब एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ते हुए आखिरकार 1 फरवरी 2026 को युवती ने दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

​पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कड़े निर्देशों के बाद, गिरौदपुरी पुलिस चौकी ने इस मामले को गंभीरता से लिया। मर्ग जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 108 (BNS) के तहत मामला दर्ज किया।

​”जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने पहले शादी का प्रलोभन देकर संबंध बनाए और ऐन वक्त पर मुकर गया, जिससे आहत होकर युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया।”

 

​गिरौदपुरी पुलिस ने चौकी  प्रभारी अश्वनी पड़वार के नेतृत्व में घेराबंदी कर आरोपी अजय टंडन को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया हैं ।

error: Content is protected !!