Baloda Bazar Crime News: हत्या किसने की और कारण क्या था? मामले को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, बेटे ने बाप को आखिर क्यो मारा जानिए?

Baloda Bazar Crime News: हत्या किसने की और कारण क्या था? मामले को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, बेटे ने बाप को आखिर क्यो मारा जानिए?
Baloda Bazar Crime News: हत्या किसने की और कारण क्या था? मामले को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, बेटे ने बाप को आखिर क्यो मारा जानिए?

बुजुर्गों के लिए जीवन वैसे भी कठिन रहता है, लेकिन बुजुर्ग दूसरों के लिए भी भारी पड़ रहे हैं, इसका अहसास बलौदाबाजार जिले में हुई घटनाओं से होता है. बलौदाबाजार में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या का आरोपी उसका सग्गा बेटा निकला. वहीं बलौदाबाजार में बुजुर्ग की लाश घर के बाथरूम के पास मिली है. बलौदाबाजार जिले में 15 दिनों के अंदर बुजुर्ग की हत्या का तीसरा मामला है.

Baloda Bazar Crime News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बाप-बेटे के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बुरी संगत और बुरी आदतों के चलते कर्ज के बोझ तले दबे बेअे ने जमीन बेचने से इनकार करने पर पिता की जान ले ली। मामला बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रिसदा का है।

Baloda Bazar Crime News: उल्लेखनीय है कि, शुक्रवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि, रिसदा का रहने वाला चिंताराम वर्मा अपनी बाड़ी में बने शौचालय के पास मृत अवस्था में पड़ा है। उसके सिर और कंधे पर चोट के निशान हैं। इस पर तत्काल कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की टीम ने देखा कि, 65 वर्षीय बुजुर्ग चिंताराम वर्मा अपने मकान से लगे बड़ी के पास शौचालय के समीप सीढ़ियों पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है। प्रथम दृष्ट्या यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। क्योंकि बुजुर्ग के सिर पर किसी वजनी ठोस चीज से प्रहार कर उसकी हत्या की गई थी। साथ ही उसके गले और अन्य जगहों पर खरोच चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। पास ही खून से सने हुए कपड़े एवं बाल्टी रखी हुई थी। बाड़ी में ही उसके घसीटे जाने के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे।

इसे भी पढ़े- दोपहर के 2 बजते ही छत्तीसगढ़ के इन गांवों में पसर जाता है सन्नाटा, कोई घर से बाहर निकल जाए तो.. जानें दहशत भरी ये क्या है दास्तां

जमीन बेचने से मना करने पर मार डाला

Baloda Bazar Crime News: मृतक बुजुर्ग का इकलौता बेटा जितेंद्र वर्मा 36 वर्ष को संदेह के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। तब पता चला कि, जितेंद्र कुमार वर्मा बुरी संगति की वजह से कर्ज में डूबा हुआ था। कुछ समय पूर्व अपनी कुछ जमीन बेचकर कर्ज का पैसा चुकाया था, लेकिन उसका कुछ और रुपए का कर्ज़ बाकी था। उसे पैसे की आवश्यकता थी, जिसके लिए उसने अपने हिस्से की जमीन बेचने की बात अपने पिता से कही। लेकिन पिता ने जमीन बेचने से इनकार कर दिया।

हत्या कर हादसे का रूप देने की कोशिश

Baloda Bazar Crime News: जिस पर पुत्र जितेंद्र कुमार वर्मा ने 16 मार्च शुक्रवार की सुबह 5:00 बजे जब उसके पिता शौच के लिए उठे, तब उसने बाड़ी में छिपकर किसी भारी चीज से पिता के सिर पर जोरदार प्रहार किया। उसके पिता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े एवं उनकी मौत हो गई। अपने पिता की हत्या करने के बाद आरोपी पुत्र ने घटना को हादसे का रूप देने के लिए एवं पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य पिता के शव को 50 मीटर दूर शौचालय के समय सीढ़ियों के पास ले जाकर रख दिया, जिससे ऐसा प्रतीत हो कि पिता की मृत्यु सीढ़ियों से गिरने की वजह से हुई है।

इसे भी पढ़े- पुलिस अधिकारी की मनमानी!! कोर्ट ने किया थानेदार पर एफआईआर, जानिए क्या है मामला

पुलिस की सख्ती से टूटा हत्यारा बेटा

Baloda Bazar Crime News: बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस जब जांच के लिए पहुंची तो मृतक के बेटे ने पुलिस और मीडिया को भी गुमराह करने के लिए अनजान बना रहा। वह बार-बार कहता था, मेरे पिता की किसी से दुश्मनी नहीं थी। किसी अज्ञात लोगों ने मेरे पिता को मार डाला। इसको लेकर उसने मीडिया के सामने अपना बयान भी दिया। लेकिन पुलिस की सख्ती के सामने उसका झूठ ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया। उसने अपने पिता की हत्या की बात कबूल कर ली। जिस पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने उसकी मां कुमारी बाई वर्मा की शिकायत पर उसे धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पत्नी ने भी छोड़ दिया था साथ

Baloda Bazar Crime News: आपको बता दें कि, आरोपी जितेंद्र कुमार वर्मा अपने इकलौता बेटा था। उसकी चार बहनें हैं, जिनकी शादियां हो चुकी हैं और वह स्वयं भी विवाहित है। जितेंद्र वर्मा की मां ने बताया कि, उसका पुत्र अलग रहता था। वह एक अर्धशाशकीय नौकरी में था, लेकिन वहां से भी निलंबित हो चुका था। 6,7 माह पूर्व उसकी पत्नी भी उसे इन्ही आदतों की वजह से छोड़कर जा चुकी है। लेकिन पैसों के लालच में अंधा होकर उसने इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया।

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.

Manendrgarh News :  श्री सिंह ने कहा- रमन सिंह की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया है और क्या कहा पढ़िये.. अब छत्तीसगढ़ की खुशहाल जनता राज्य में परिवर्तन नहीं चाहती है और चीख चीख कर कह रही है भूपेश है तो भरोसा है,

error: Content is protected !!