Election Attack : कांग्रेसी नेताओं पर हमला, भाजपा पार्षद पर हत्या की कोशिश का केस

Election Attack : कांग्रेसी नेताओं पर हमला, भाजपा पार्षद पर हत्या की कोशिश का केस

Chhattisgarh Talk / आर्ची जैन / रायपुर : राजधानी में चुनाव के एक रात पहले महादेव घाट में भाजपाई और कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का सिर फट गया है। उन्हें गंभीर चोट आई है। पुलिस ने भाजपा पार्षद समेत आधा दर्जन पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।

पुलिस अफसरों ने बताया कि रायपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कश्यप और उनके दो साथी पर गुरुवार रात साढ़े 12 बजे के करीब अपने दोस्तों के साथ घूम रहे थे। तभी उन्हें फोन आया कि भाजपा पार्षद राजेश ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेसियों की गाड़ी रोक ली है। विनोद और उनके साथी मौके पर पहुंचे। वहां पार्षद राजेश ठाकुर, शुभांकर द्विवेदी, कंवर ढिल्लन और अन्य युवक मौजूद थे। उन्होंने विनोद कश्यप, मिथलेश यादव और सोनू नायक व अन्य को देखते ही हमला कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथों में लाठी-डंडे थे। उन्होंने जमकर पिटाई की।

मारपीट के दौरान विनोद, मिथलेश और अन्य को गंभीर चोट आई है। मारपीट के बाद आरोपी वहां फरार हो गए। सड्डू में फर्जी वोटिंग पर कांग्रेसी भाजपाई कार्यकर्ता भिड़े रायपुर ग्रामीण विधानसभा के सड्डू मतदान केंद्र में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए। भौजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि एक मृत व्यक्ति के नाम से कांग्रेस ने वोटिंग करवा दी। आरोप लगने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए और आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में बहस होती रही। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मामले को संभाला और दोनों पक्षों को शांत करवा दिया।


Manendrgarh News :  श्री सिंह ने कहा- रमन सिंह की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया है और क्या कहा पढ़िये.. अब छत्तीसगढ़ की खुशहाल जनता राज्य में परिवर्तन नहीं चाहती है और चीख चीख कर कह रही है भूपेश है तो भरोसा है,

Read More »

संसदीय परंपरा का पूर्ण ज्ञान, छग की संस्कृति को नहीं समझने वाले गलत प्रचार कर रहे, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा-विशुद्ध छत्तीसगढिय़ा वाक्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा।

Read More »
error: Content is protected !!