नवरात्रि के प्रथम दिन पूर्व सैनिक सेवा परिषद के युवाओं ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

नवरात्रि के प्रथम दिन पूर्व सैनिक सेवा परिषद के युवाओं ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
नवरात्रि के प्रथम दिन पूर्व सैनिक सेवा परिषद के युवाओं ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
नवरात्रि के प्रथम दिन पूर्व सैनिक सेवा परिषद के युवाओं ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
 नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं की पहल की पार्षद ने की सराहना, कहा- समाजसेवा में युवाओं की भागीदारी प्रेरणादायक
रामकुमार भारद्वाज फरसगांव :- शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर रविवार को नगर में सेवा, समर्पण और स्वच्छता की भावना के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद फरसगांव के अध्यक्ष बप्पा नंदी के नेतृत्व में नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं ने नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 07 में श्रमदान कर साफ-सफाई की। इस दौरान युवाओं ने मां दुर्गा मंदिर, गांधी चौक और बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता कार्य करते हुए लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

युवाओं ने सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ युवाओं द्वारा की गई इस पहल ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश दिया। युवाओं ने सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दिया। उनका उद्देश्य नगर के प्रमुख स्थानों को साफ-सुथरा रखने के साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाजहित में सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद फरसगांव के अध्यक्ष बप्पा नंदी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सैन्य प्रशिक्षण के माध्यम से अनुशासन, समर्पण और देशसेवा की भावना को आत्मसात कर रहे इन युवाओं ने स्वच्छता अभियान के जरिए यह संदेश दिया कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। युवाओं की इस पहल से नगर में स्वच्छता और जनसेवा के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचा।

पार्षद संगीता राव ने युवाओं की पहल को बताया सराहनीय

इस पुनीत कार्य के लिए वार्ड पार्षद संगीता राव ने बप्पा नंदी और उनकी पूरी टीम को विशेष धन्यवाद देते हुए युवाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं ने स्वच्छता अभियान में अपना अमूल्य योगदान देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया है। सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के लिए आगे आना सराहनीय कार्य है। ऐसे प्रयासों से नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद मिलती है तथा अन्य लोगों को भी सामाजिक कार्यों में भाग लेने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने युवाओं की सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। यदि युवा इसी तरह जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं, तो स्वच्छता सहित कई सामाजिक अभियानों को सफल बनाया जा सकता है। नगर को स्वच्छ बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

जनभागीदारी से स्वच्छ और सुंदर नगर बनाने का संदेश

नवरात्रि के प्रथम दिन आयोजित इस स्वच्छता अभियान के माध्यम से युवाओं ने नागरिकों से अपील की कि वे धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और अपने आसपास गंदगी न फैलाएं तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई और नागरिकों की जागरूकता से नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है।

 नगरपालिका अधिकारी मयंक बसंतवानी, भाजपा महामंत्री प्रवीण राव, भूतपूर्व सैनिक एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष बप्पा नंदी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता और सामाजिक सेवा के महत्व पर जोर देते हुए जनहित के कार्यों में निरंतर सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया।

error: Content is protected !!