जिलाध्यक्ष ने किया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा 

जिलाध्यक्ष ने किया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा 
जिलाध्यक्ष ने किया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा 
जिलाध्यक्ष ने किया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा
 इलेक्ट्रानिक  मिडिया संघ बलौदा बाजार जिलाध्यक्ष सुनील साहू ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिम्मेदारी सौंपी
बलौदाबाजार। जिले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ का चुनाव 15 अगस्त को संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष पद के लिए सुनील साहू, संतोष साहू और कुश अग्रवाल चुनावी मैदान में थे। चुनाव में सुनील साहू ने पुनः जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होकर संगठन की कमान संभाली।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को जिला सर्किट हाउस में किया गया। इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में प्रवीण ढोमने और कैलाश जायसवाल, अध्यक्ष सुनील साहू, उपाध्यक्ष योगेश यादव, अरविंद मिश्रा,सचिव दीपेंद्र शुक्ला, सह सचिव जयप्रकाश साहू तथा मीडिया प्रभारी के रूप में हेमंत बघेल और आनंद वाकडे को जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा संघ के सदस्य अजय यादव, केशव साहू, देवेश साहू, शेखर वर्मा, कुश अग्रवाल, संतोष साहू, भानु प्रताप साहू, नरेंद्र शर्मा,आलोक मिश्रा, चंद्रकांत वर्मा,ओम जायसवाल, सुरेश पुरैना, चतुर्मूर्ति वर्मा सहित बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के सदस्य मौजूद रहे। नव नियुक्त पदाधिकारियों को संघ के जिलाध्यक्ष एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पत्रकारों की सुरक्षा, पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों तथा आने वाले समय में संघ की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के साथ पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर भी जोर दिया।
error: Content is protected !!